search

आगरा में ताज महोत्सव: दिखेगी लोक संस्कृति की अनूठी छटा, नोट करें आज के कार्यक्रम

deltin33 9 hour(s) ago views 854
  

ताज महोत्सव: फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में ताज महोत्सव के लिए सजाया गया पंडाल। अमित शिवहरे



जागरण संवाददाता, आगरा। शिल्प, कला और संस्कृति के उत्सव ताज महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ बुधवार को होगा। फतेहाबाद रोड स्थित महोत्सव स्थल पर देश के कोने-कोने से शिल्पी पहुुंचना शुरू हो गए हैं। टाटा ग्राउंड लघु भारत बन गया है। वंदे मातरम के 150वें वर्ष में हो रहे महोत्सव की थीम \“वंदे मातरम: परंपरा एवं राष्ट्र का गौरव\“ के अनुरूप महोत्सव स्थल तिरंगे के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

बुधवार शाम यहां \“उत्तर प्रदेश के रंग\“ में प्रदेश की लोक संस्कृति की छटा छाएगी। 120 कलाकार रंगारंग प्रस्तुति देंगे। संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार मंगलवार शाम महोत्सव स्थल पर रिहर्सल करते नजर आए।
टाटा ग्राउंड में पहुंचे देश के कोने-कोने से पहुंच रहे शिल्पी

ताज महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1992 में शिल्पग्राम में हुई थी। शिल्पग्राम में यूनिटी मॉल के निर्माण और वहां सीमित स्थान उपलब्ध होने से पहली बार महोत्सव का आयोजन टाटा ग्राउंड में किया जा रहा है। महोत्सव की पूर्व संध्या में मंगलवार को यहां कलाकार रिहर्सल में जुटे रहे। साउंड टेस्टिंग की गई। यहां बनाए गए शॉपिंग जोन में स्टॉल लगाने को सुबह से ही देश के कोने-कोने से शिल्पियों का पहुंचना शुरू हाे गया था। स्टॉल आवंटन होने के बाद वह स्थान परिवर्तन को मशक्कत करते नजर आए। बच्चाें के लिए फन जोन बनाया गया है।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि ताज महोत्सव स्थल पर चयनित थीम के अनुरूप सजावट की गई है।
चार हजार दर्शकों की व्यवस्था

कार्यक्रम स्थल पर साढ़े पांच फीट ऊंचा मंच सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए बनाया गया है। यहां 20 फीट ऊंची स्क्रीन लगाई गई है। मंच के सामने चार हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मंडलीय पुष्प, फल एवं शाक-भाजी प्रतियोगिता के लिए आवंटित स्थान पर दोपहर में प्रस्तुति को छोटा मंच बनाया गया है, जिस पर दोपहर में कार्यक्रम होंगे। इस बार वन एवं वन्य जीव विभाग भी प्रदर्शनी लगा रहा है।
देशभर का शिल्प

आयोजन समिति द्वारा महोत्सव स्थल पर 500 स्टाल लगाने का दावा किया जा रहा है। बनारस का सिल्क, लखनऊ का चिकन वर्क, नोर्थ-ईस्ट के कागज के फूल, कश्मीर का पश्मीना, बिहार की मधुबनी पेंटिंग, खुर्जा की पाटरी, गुजराती व राजस्थानी वस्त्र, भदोही के कालीन समेत एक जिला एक उत्पाद योजना में चयनित उत्पादों के स्टाल यहां लगाए जा रहे हैं।
ताज महोत्सव में आज

शाम 6 बजे: महोत्सव का उद्घाटन समारोह
शाम 6:30 बजे: वायलिन वादक जौहर अली द्वारा वंदे मातरम की प्रस्तुति
शाम 7 बजे: संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों द्वारा उत्तर प्रदेश के रंग की प्रस्तुति
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473070