search

बिजली बिल राहत योजना में ढिलाई पर होगी कार्रवाई, एमडी पंकज कुमार ने दिए सख्त निर्देश

deltin33 2 hour(s) ago views 986
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने विद्युत निगमों की समीक्षा बैठक में बिजली बिल राहत योजना में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जहां भी राहत योजना की प्रगति अच्छी नहीं पाई जाएगी वहां संबंधिक कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि नेवर पेड (कभी भी बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ता) के मामले में जहॉ 50 प्रतिशत से कम रजिस्ट्रेशन हुआ है, वहां सभी कार्मिकों से स्पष्टीकरण लिया जाए।

मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में एमडी ने कहा कि बिजली बिल राहत योजना में और ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। अधिकारी बिजली बिल के बकाएदार एक-एक उपभोक्ता से मुलाकात कर उससे बकाया धनराशि जमा कराएं।

जहां भी चोरी के मामलों में कम रजिस्ट्रेशन हुआ है, संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।  

जहां फीडर घाटे में है वहां अभियान चलाकर व्यवस्था सुधारी जाए, इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विद्युत दुर्घटनाएं रोकने के लिए जीरो टालरेंस की नीति है। बिना सुरक्षा उपकरण पहनें कोई भी अनुरक्षण कार्य न कराई जाए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472893