search

नोएडा के 40 सेक्टरों में सस्ती होगी जमीन, एक्सप्रेसवे व मेट्रो किनारे होगा खास फायदा; जानिए अथॉरिटी का प्लान

deltin33 2 hour(s) ago views 533
  

नोएडा प्राधिकरण। एआई जनरेटेड



जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे भूखंड आवंटन सस्ता हो जाएगा, क्योंकि लोकेशन शुल्क को नोएडा प्राधिकरण ने समाप्त करने का फैसल लिया है। यह शुल्क साढ़े सात प्रतिशत था।
संपत्तियों की आवंटन दरों में आएगी कमी

यही नहीं मेट्रो रूट के किनारे भी लिए जाने वाले शुल्क को 10 प्रतिशत से घटाकर ढाई प्रतिशत कर दिया गया है। लोकेशन शुल्क घटने से संपत्ति की दरों में कमी आ सकती है। इस फैसले से 40 से ज्यादा सेक्टरों की संपत्तियों की आवंटन दरों में कमी आएगी।
मेट्रो का लोकेशन शुल्क भी लगेगा कम

बता दें कि एक्सप्रेसवे का नोएडा क्षेत्र में करीब 20 किलोमीटर का हिस्सा है। इस क्षेत्र में 40 से ज्यादा सेक्टरों की संपत्तियों की आवंटन कीमतें लोकेशन शुल्क हटाने के बाद कम होंगी। मेट्रो का लोकेशन शुल्क भी काफी कम लगेगा।

एक्सप्रेसवे के किनारे का लोकेशन शुल्क आईटी, आइटीईएस, संस्थागत, व्यावसायिक, कारपोरेट ऑफिस के भूखंड पर वर्ष 2019 से लागू था। एक्सप्रेसवे के किनारे इन्हीं भू-उपयोग के भूखंड की योजना को नियोजन विभाग की तरफ से निकाला हैं।

इसके अलावा मेट्रो रूट (ब्लू, मैजेंटा और एक्वा लाइन) के एक किलोमीटर के दायरे में सभी तरह की संपत्तियों पर 10 प्रतिशत का लोकेशन शुल्क फरवरी 2025 में यूनिफाइड पालिसी के साथ लगाया गया था।

यह भी पढ़ें- फाइलों में क्यों अटकी है ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो? जंतर मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी; लोगों की चेतावनी

अधिकारियों के मुताबिक, तीन जनवरी को हुई बोर्ड बैठक में मंजूरी के बाद लोकेशन चार्ज हटाया और घटाया गया है। आने वाली विभिन्न भूखंड योजनाओं पर इसका असर दिखेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472893