search

IGNOU TEE 2026 Date Sheet: इग्नू टीईई एग्जाम 1 जून से 15 जुलाई तक होंगे आयोजित, टाइम टेबल यहां करें डाउनलोड

cy520520 1 hour(s) ago views 634
  

IGNOU TEE June 2026 Dates  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की ओर से टर्म एन्ड एग्जामिनेशन जून 2026 के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। टाइम टेबल के मुताबिक जून 2026 सेशन की परीक्षाओं का आयोजन 1 जून से लेकर 15 जुलाई 2026 तक करवाया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी जून की परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे हैं वे अपनी तैयारियों को अभी से स्टार्ट कर दें।
2 शिफ्ट में आयोजित होगा एग्जाम

इग्नू की ओर से जून सेशन की परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। कुछ विषयों की परीक्षाओं के लिए टाइम दो घंटे/ 1:30 घंटे भी हो सकता है।
डेटशीट इन स्टेप्स से करें चेक

  • इग्नू जून 2026 टाइम टेबल चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद अनाउंसमेंट में क्लिक करें।
  • नए पेज पर Tentative Date Sheet for June, 2026 TEE exam to be commencing from 01st June 2026 to 15th July, 2026 PDF पर क्लिक करें।
  • अब आप अपने विषय कोड के अनुसार एग्जाम डेट चेक कर सकते हैं।
  • आपकी सहूलियत के लिए नीचे डायरेक्ट PDF उपलब्ध करवाया जा रहा है जिस पर क्लिक करके आप सीधे डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।


IGNOU Date Sheet for June 2026 PDF Link

  
एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पूर्व होंगे उपलब्ध

इग्नू की ओर से जून सेशन की परीक्षाओं में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवार ध्यान रखें कि जब भी वे परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो एडमिट कार्ड की प्रति अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

यह भी पढ़ें- IGNOU Admission 2026: फिर बढ़ी लास्ट डेट, इग्नू जनवरी सेशन के लिए अब 28 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन का मौका
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159421