search

अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, 2027 के लिए भर्ती शुरू; जानें योग्यता और चयन की पूरी डिटेल

cy520520 5 hour(s) ago views 52
  

अग्निवीर योजना व रेगुलर एंट्री के लिए 1 अप्रैल तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन।



जागरण संवाददाता, रोहतक। अग्निवीर योजना व रेगुलर एंट्री के तहत वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है। जो 1 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल 1 अप्रैल 2026 तक खुला रहेगा। भर्ती वर्ष 2027 के लिए भर्ती दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) आयोजित की जाएगी। जबकि द्वितीय चरण भर्ती रैली का होगा। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अपना पंजीकरण सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर करवाना अनिवार्य है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 के बाद बंद कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रोहतक, झज्जर, सोनीपत एवं पानीपत जिलों के 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच जन्मे युवा व 10वीं या 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण या परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है, लेकिन वे अन्य सभी पात्रता शर्तें पूरा करते हो।

उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी सक्रिय रखना अनिवार्य है। आवेदन करने से पूर्व सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़कर भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

बता दें कि अग्निवीर योजना के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते है।

जिनके लिए अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य है। रेगुलर एंट्री के तहत सैनिक तकनीकी, नर्सिंग सहायक व सिपाही फार्मा के पदों के लिए भी आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन के लिए 250 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाना होगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159592