search

BOB IT Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए कल तक का मौका, यहां देखें पूरी जानकारी

deltin33 3 hour(s) ago views 236
  

BOB IT Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा के आईटी विभाग में सीनियर मैनेजर डेवलपर, ऑफिसर, मैनेजर इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास कल यानी 19 फरवरी तक का मौका है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा बाद में उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

  • आवेदन करने के लिए आयु-सीमा पदानुसार निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु पदानुसार 22, 24, 27 और अधिकतम आयु पदानुसार 32, 34 और 37 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक एवं स्नातकोत्तर पूरा किया हो।

रजिस्ट्रेशन फीस

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये और एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला कैटेगरी के लिए 150 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित की गई है।
इन स्टेप्स से करें आज ही अप्लाई

बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर आवेदन करने का उम्मीदवारों के पास कल तक का मौका है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


यह भी पढ़ें: BPSC Exam Date 2026: बीपीएससी ने सीसीई 72वीं प्रारंभिक परीक्षा तिथि का किया एलान, यहां देखें पूरी जानकारी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473049