LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 966
इन तीनों शेयरों का टेक्निकल सेटअप बेहतर लग रहा है।
नई दिल्ली। शेयर बाजार 18 फरवरी को फिर तेजी के साथ बंद हुए और इस दौरान 3 चुनिंदा शेयरों (Stock to Buy) में अच्छा एक्शन देखने को मिला है। मार्केट एक्सपर्ट ने बेहतर टेक्निकल सेटअप के आधार पर टाटा स्टील, श्रीराम फाइनेंस और अपोलो हॉस्पिटल के शेयरों को बेस्ट स्टॉक पिक के तौर पर चुना है। एक्सपर्ट का मानना है कि 19 फरवरी को भी इन शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी रह सकता है।
इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा कि आज के सत्र में ये तीनों शेयर अपने महत्वपूर्ण स्तरों के आसपास कारोबार करते दिखे। टेक्निकल चार्ट्स पर नजर डालें तो शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए स्पष्ट ज़ोन बनते दिखाई दे रहे हैं।
Tata Steel पर टारगेट (CMP: ₹209)
मेटल सेक्टर में हालिया मजबूती के बीच टाटा स्टील के शेयर ₹205–206 के सपोर्ट ज़ोन से उछलकर ₹209 पर पहुंच गए हैं। ऐसे में अब...
नियर टर्म रेजिस्टेंस: ₹212–215
ब्रेकआउट के बाद टारगेट: ₹222
मजबूत सपोर्ट: ₹202
जब तक ₹202 के नीचे क्लोजिंग नहीं आती, तब तक स्टॉक में रिकवरी की संभावना बनी रह सकती है। वॉल्यूम सपोर्ट मिलने पर ₹215 के ऊपर तेज़ी बढ़ सकती है। टाटा स्टील के शेयरों ने पिछले एक महीने में 8 फीसदी की तेजी दिखाई है।
Shriram Finance पर टारगेट
NBFC सेक्टर में श्रीराम फाइनेंस के शेयर ₹1050 के ऊपर स्थिरता बनाए हुए है। चार्ट पर हायर लो स्ट्रक्चर दिखाई दे रहा है।
इमीजिएट रेजिस्टेंस: ₹1100
अगला टारगेट: ₹1125–1140
सपोर्ट ज़ोन: ₹1040
₹1100 के ऊपर मजबूती आने पर नई खरीदारी देखी जा सकती है। नीचे ₹1040 का स्तर निर्णायक रहेगा।
Apollo Hospital पर टारगेट (CMP: ₹7650)
हेल्थकेयर सेक्टर में अपोलो हॉस्पिटल मजबूत ट्रेंड में है और ₹7500 के ऊपर टिके रहना पॉजिटिव संकेत है।
तत्काल रेजिस्टेंस: ₹7750
ब्रेकआउट टारगेट: ₹7900–8000
सपोर्ट: ₹7480
मोमेंटम इंडिकेटर्स सकारात्मक रुख दिखा रहे हैं। ₹7750 के ऊपर क्लोजिंग मिलने पर तेज़ी का अगला चरण शुरू हो सकता है। तीनों शेयर अपने-अपने महत्वपूर्ण स्तरों के पास हैं। ब्रेकआउट की स्थिति में शॉर्ट टर्म तेजी संभव है, जबकि सपोर्ट के नीचे कमजोरी बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- 20 पैसे के शेयर की ताकत, जिसने लगाए 20 हजार उसे 2 साल में मिले 85 लाख, डिस्काउंट प्राइस पर मिल रहा ये स्टॉक!
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय है और किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।) |
|