search

गाजियाबाद: रेत कारोबारी के ऑफिस में मिला नौकर का गोली लगा शव, मचा हड़कंप

Chikheang 1 hour(s) ago views 882
  

गाजियाबाद पुलिस जांच में जुटी। (फाइल फोटो)



संवाद सहयोगी, लोनी। थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र की अंसल कॉलोनी स्थित रेत कारोबारी के घर नुमा ऑफिस पर 40 वर्षीय नौकर का गोली लगा शव बुधवार दोपहर मकान के अंदर बने मंदिर के सामने फर्श पर पड़ा मिला। जिसकी सूचना रेत कारोबारी ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गन को कब्जे में लेते हुए शव पोस्टमॉर्टम को भेज जांच में जुटी है।

अंसल कॉलोनी निवासी रेत कारोबारी सुधीर राठी का घर के पास एक दो मंजिला ऑफिस है।भूतल पर तीन कमरे, रसोई,मंदिर और एक हाल है। ऑफिस में सुधीर राठी भतीजे सनी के साथ रहता हैं। सात माह से उनके साथ गांव मलाहत ऊना हिमाचल निवासी राजीव उर्फ विक्की नौकर भी रहता था।

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नौकर राजीव (40) का शव मकान के अंदर फर्श पर पड़ा देख सुधीर राठी ने पुलिस को नौकर के सीने में गोली लगने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया और मौके से साक्ष्य एकत्र किए। शव के पास पंपिंग एक्शन गन 12 बोर पड़ी मिली है। जिसका लाइसेंस सुधीर राठी के नाम पर है।

सुधीर राठी ने बताया कि मैं सुबह साढ़े सात बजे काठा गांव खेखड़ा चला गया था। भतीजा सनी अलीगढ़ चला गया था। घर पर सिर्फ नौकर राजीव था। गन अंदर के कमरे में बेड के अंदर रखा हुआ था।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हत्या या आत्महत्या के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शव को पोस्टमार्टम भेज सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163913