search

विषाक्त पदार्थ खाने दंपती की मौत, घरेलू कलह में जान देने की आशंका

Chikheang 3 hour(s) ago views 137
  



संवाद सूत्र, रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। अत्यधिक उल्टी होने से गंभीर वृद्ध दंपती को सोमवार को सीएचसी पहुंचाया गया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पति और फिर राममनोहर लोहिया लखनऊ में पति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह में दोनों ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी है। घटना से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

सधवापुर मजरे इब्राहिमाबाद निवासी 65 वर्षीय श्रीगणेश और उनकी 60 वर्षीय पत्नी कलावती को मंगलवार शाम उल्टियां आ रही थीं। पड़ोस में रहने वाले पुत्र की पुत्री ने देखा तो मां को बताया। बहु ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां श्रीगणेश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उनकी पत्नी कलावती को गंभीर हालत में डॉ. राम मनोहर लोहिया लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान कलावती ने भी दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि दंपती ने घरेलू कलह के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया था। जिसके कारण उनको उल्टियां हो रही थीं। स्थानीय लाेगों में चर्चा है कि दोनों ने सल्फास के साथ यूरिया भी खाया है, जिसकी वजह से उनकी हालत बिगड़गी। परिवारजन के अनुसार दंपती के एक पुत्र पवन और एक पुत्री गीता हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पवन के का एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। बताया गया कि बुजुर्ग दंपती अपने पुत्र से अलग पड़ोस घर में रहते थे और स्वयं खाना बनाकर जीवनयापन करते थे। कोतवाल जगदीश शुक्ल ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, मामले की तफ्तीश चल रही है।

घर में लगा ताला


घटना के बाद से वृद्ध दंपती के घर में ताला लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि घर की चाबी श्रीगणेश के गले के माला में है। बहू प्रेमा ने बताया कि घटना के समय वह खेत में सरसों काटने गई थीं। बच्चों ने उल्टी होने की सूचना दी, जिसके बाद उनके पुत्र ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

यह भी पढ़ें- Barabanki Murder: बॉबी हत्याकांड में पुलिस की जांच पर भारी STF का होमवर्क, जल्‍द हो सकता है खुलासा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163919