search

बालाघाट: 10वीं की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म, पास कराने का दिया प्रलोभन, आरोपी फरार

Chikheang 3 hour(s) ago views 682
  

नाबालिग से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, जबलपुर। प्रदेश के बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक ने दसवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार आरोपित शिक्षक ने किशोरी को दसवीं में पास कराने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपित शिक्षक फरार है। इस घटना का पता चलने के बाद से गांव में आक्रोश व्याप्त है।
एकांत में बुलाकर किया गंदा काम

बताया जाता है कि आरोपित शिक्षक ने पीड़ित छात्रा को दसवीं बोर्ड की परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर एकांत में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। छात्रा ने शिक्षक के इस कृत्य का विरोध किया तो वह छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़ा हुआ।

यह भी पढ़ें- MP में विषाक्त कफ सीरप कांड के आरोपित डॉक्टर सहित अन्य की जमानत याचिका हाईकोर्ट से निरस्त
डीईओ ने किया निलंबित

इधर घटना की जानकारी लगते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने उसे निलंबित करते हुए डीईओ कार्यालय में अचैट कर दिया है। यद्यपि आरोपित शिक्षक ने अब तक वहां ज्वाइन नहीं किया है। कटंगी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुशराम का कहना है कि छात्रा से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित शिक्षक पर दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
एक अन्य मामले में आरोपित गिरफ्तार

उधर, लांजी थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग ने 14 फरवरी को नवजात को जन्म दिया था। पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपित की बहन और पीड़िता एक साथ समीप के गांव में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ती थीं। इस वजह से पीड़िता का आरोपित के घर में आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164006