search

जेल में सिगरेट पीने की... तिहाड़ से बाहर आते ही Rajpal Yadav ने कर दी बड़ी डिमांड

cy520520 Yesterday 20:56 views 655
  

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीब 10 दिन दिल्ली के तिहाड़ जेल में काटने के बाद बीते सोमवार को अभिनेता राजपाल यादव अंतरिम जमानत मिली। जेल से बाहर आने के बाद राजपाल लगातार मीडिया इंटरव्यूज दे रहे हैं। हाल ही में एक नए इंटरव्यू में राजपाल ने जेल में स्मोकिंग जोन को लेकर खुलकर बात की है।  

उन्होंने कहा है कि एयरपोर्ट की तरह जेल में भी सिगरेट पीने की व्यवस्था होनी चाहिए। आइए जानते हैं कि अपने बयान में राजपाल यादव ने क्या कहा है।  
स्मोकिंग जोन को लेकर बोले राजपाल यादव

जमानत पर बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने समाचार एजेंसी पीटीआई से खास बातचीत की है। इस दौरान उनसे केस से जुड़े और कुछ पर्सनल सवाल पूछे गए। जिनमें उनकी सिगरेट पीने की आदत का सवाल भी शामिल रहा। इस पर कॉमेडियन एक्टर ने कहा है-

  

यह भी पढ़ें- राजपाल यादव के बदले सुर: तिहाड़ से छूटते ही बोले- कानून की नजर में सब बराबर, जेलों में सुधार जरूरी

मैं सिगरेट पीने का आदत को नहीं छोड़ पा रहा हूं। मैंने कई बार इसको छोड़ने की कोशिश की है। मुझे लगता है कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की तरह जेल में भी स्मोकिंग जोन बनने चाहिए। हालांकि, मैं यहां धुम्रपान या तंबाकू के सेवन का समर्थन नहीं कर रहा है। लेकिन देश में ये बिक रहा है और इससे अच्छा कारोबार चलता है। मेरे हिसाब से सुधार गृहों में इसके लिए व्यवस्था होनी चाहिए।

  

इसके अलावा राजपाल यादव इस बात पर भी जोर दिया कि जेलों को सुधार केंद्रों की तरह काम करना चाहिए, जहां कैदियों को बदलने के लिए सही मौके दिए जाने चाहिए, हालांकि जो लोग सुधार नहीं करना चाहते उनके लिए कानून सबसे ऊपर है। इस तरह से राजपाल यादव ने जेल में स्मोकिंग जोन बनाए जाने की वकालत की है। हालांकि, राजपाल के बयान का जेल प्रशासन पर क्या असर पड़ेगा वो तो आने वाला वक्त बताएगा।  
18 मार्च को होगी सुनवाई

राजपाल यादव को 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले को लेकर 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से अंतरिम जमानत मिली है। इस मामले को लेकर 18 मार्च को अदालत में फिर से सुनवाई होगी। इस टाइम पीरियड में राजपाल को वाकया राशि का भुगतान करने को आदेश भी दिया गया है।  

यह भी पढ़ें- कौन हैं माधव गोपाल अग्रवाल जिनकी वजह से जेल गए थे Rajpal Yadav, कहा- \“मैं उनके घर जाकर बच्चों की तरह रोया...\“
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159741