search

बोकारो नगर निगम चुनाव: प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता पीएचडी से साक्षर तक, डॉ. परिंदा सबसे अधिक शिक्षित

Chikheang Yesterday 22:27 views 184
  



जागरण संवाददाता, बोकारो। चास नगर निगम चुनाव में इस बार प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता भी मतदाताओं के बीच प्रमुख चर्चा का विषय बनी हुई है। चुनावी मैदान में दर्शनशास्त्र में शोध उपाधिधारी, चिकित्सा स्नातक, विधि स्नातक, स्नातकोत्तर और स्नातक डिग्रीधारी उम्मीदवारों से लेकर इंटरमीडिएट, मैट्रिक, आठवीं पास तथा केवल साक्षर स्तर तक के प्रत्याशी शामिल हैं। इससे स्पष्ट है कि यह चुनाव केवल राजनीतिक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि बौद्धिक विविधता का भी प्रतिबिंब है।

उच्च शिक्षित प्रत्याशी प्रशासनिक समझ, नीति निर्माण और कानून की जानकारी को अपनी प्रमुख ताकत बता रहे हैं, वहीं कम पढ़े-लिखे उम्मीदवार जमीनी अनुभव और जनता से सीधे संवाद को अपनी पूंजी मान रहे हैं। मतदाताओं के लिए यह चुनाव इस दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो गया है कि वे प्रतिनिधि चुनते समय शिक्षा को कितनी प्राथमिकता देते हैं। सबसे अधिक शिक्षित प्रत्याशी शोध उपाधि धारी हैं, जबकि कुछ उम्मीदवार केवल साक्षर अथवा गैर-मैट्रिक हैं।
डॉ. परिंदा सबसे अधिक शिक्षित तो सावित्री व बिनोद केवल साक्षर

चुनाव लड़ रहे 31 प्रत्याशियाें में डा. परिंदा सिंह (स्नातक, स्नातकोत्तर, शोध उपाधि) के साथ पत्रकारिता की भी पढ़ाई की हैं। वहीं डा. विकास कुमार पांडेय (चिकित्सा स्नातक), जवाहर प्रसाद (विधि स्नातक), पंकज कुमार राय (विधि स्नातक), डॉ. राज कुमार (विधि स्नातक), अरविंद कुमार राय (स्नातकोत्तर), जमील अख्तर (स्नातक प्रतिष्ठा राजनीतिक विज्ञान), अरविंद कुमार (स्नातक), अविनाश कुमार (स्नातक), साधु शरण गोप (स्नातक), निधि कुमारी (डिप्लोमा), राज कुमार (डिप्लोमा), अभय सिंह (इंटरमीडिएट), गजेंद्र प्रसाद हिमांशु (इंटरमीडिएट), गोपाल मुरारका (इंटरमीडिएट), प्रदीप वर्मन (इंटरमीडिएट) हैं।

इसके अलावा, विनोद कुमार (इंटरमीडिएट), भोलू पासवान (इंटरमीडिएट), राज किशोर गोप (इंटरमीडिएट), अमर कुमार चौरसिया (मैट्रिक), अनिल कुमार वर्मा (मैट्रिक), एहसानउल्लाह शाह (मैट्रिक), जयवीर सिंह (मैट्रिक), निमाई महतो (मैट्रिक), मोहम्मद रफीक अंसारी (मैट्रिक), रीतुरानी सिंह (मैट्रिक), मोहम्मद सुल्तान (नन-मैट्रिक), उमेश ठाकुर (आठवीं), मो. फैजुद्दीन अंसारी (आठवीं), विनोद मंडल (साक्षर), सावित्री देवी (साक्षर) हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164053