search

धनबाद के रेंगुनी में पुलिस पर हमला, तीन FIR दर्ज, 12 नामजद आरोपी

LHC0088 1 hour(s) ago views 836
  

धनबाद के रेंगुनी मं पुलिस पर हमला। (प्रतीकात्मक फोटो)  



संवाद सहयोगी, जागरण, निचितपुर (धनबाद)। ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के रेंगुनी में मंगलवार की शाम पार्सल गिरने के मामूली विवाद के बाद हुई हिंसक झड़प और पुलिस वाहन पर पथराव के मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

पुलिस ने इस घटनाक्रम को लेकर तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें 12 लोगों को नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगातार दबिश दे रहे हैं।

पहली प्राथमिकी सअनि शंकर उरांव की लिखित शिकायत पर दर्ज की गई है। इसमें पुलिस ने 12 लोगों को नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। इन सभी पर उग्र भीड़ का नेतृत्व करने, सरकारी काम में बाधा डालने और मौके पर पहुंची ईस्ट बसुरिया ओपी की पेट्रोलिंग गाड़ी पर जानलेवा पथराव करने का आरोप है। पत्थरबाजी में पुलिस वाहन का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

दूसरी प्राथमिकी घायल युवक के भाई राजकुमार सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई है। इसमें शंकर तुरी सहित करीब 10-15 लोगों को आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उसके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे मरणासन्न कर दिया।

वहीं, तीसरी प्राथमिकी एक महिला की शिकायत पर दर्ज हुई है। इसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया, गाली-गलौज की और मारपीट की।
पार्सल गिरने से शुरू हुआ था खूनी संघर्ष

विवाद की जड़ में एक मामूली घटना थी। रेंगुनी निवासी एक युवक, जो पार्सल डिलीवरी का काम करता है, उसका एक सामान असर्फी कैंसर अस्पताल के पास गिर गया था। युवक अपने कुछ साथियों के साथ सामान ढूंढने गया, तो पास के ही एक मकान में रहने वाले लोगों से उसकी बकझक हो गई।

यह भी पढ़ें- धनबाद के रेंगुनी में पार्सल विवाद बना हिंसक, पुलिस पर पथराव  

मारपीट के बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों से दर्जनों लोग सड़क पर उतर आए। जमकर हुई पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस कैंप जारी, स्थिति नियंत्रण में

घटना की सूचना पर कतरास अंचल के इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी, तेतुलमारी थाना और भूली ओपी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। वर्तमान में रेंगुनी और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की विशेष गश्ती जारी है। इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों और पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162085