search

बिहार के सभी 537 अंचलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सवा लाख की दर से आवंटन

Chikheang 3 hour(s) ago views 1025
  

सांकेतिक तस्वीर  



राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के सभी अंचलों में सीसीटीवी कैमरा के लिए आवंटन कर दिया गया है। इसके सभी एक लाख 25 हजार रुपये की दर से सभी अंचलों को आवंटन दे दिया गया है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को दी।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन का निर्णय इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इससे आम नागरिकों को बेहतर वातावरण में सेवाएं मिलेंगी और कार्यालयों में कार्यप्रणाली की सतत निगरानी सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि इसका कंट्रोल एंड कमांड सेन्टर पटना मुख्यालय में स्थापित किया जाएगा।

सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराएं। सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। यह पहल उसी संकल्प का हिस्सा है।  

राज्य ब्यूरो, पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा देशभर में शुरू किए गए टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत बिहार में प्रतियोगिता की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक असित नाथ तिवारी ने बताया कि राज्य में 21 से 24 फरवरी तक जोन स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए बिहार को चार अलग-अलग जोन में बांटा गया है।

तिवारी के अनुसार सबसे पहले 21 फरवरी को जोन चार के आठ जिलों के अभ्यर्थियों की प्रतियोगिता भागलपुर में होगी। 22 फरवरी को पहले जोन के प्रतिभागी मुजफ्फरपुर में हिस्सा लेंगे। 23 फरवरी को तीसरे जोन के अभ्यर्थियों की प्रतियोगिता पूर्णिया में आयोजित की जाएगी, जबकि 24 फरवरी को चौथे और अंतिम जोन की प्रतियोगिता पटना में संपन्न होगी।

जोन स्तर पर सफल प्रतिभागियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मौका मिलेगा, जिसका आयोजन पटना में किया जाएगा। इस टैलेंट हंट के माध्यम से पार्टी जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च कोआर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोआर्डिनेटर जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी। कार्यक्रम को संगठन विस्तार और नई प्रतिभाओं को अवसर देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164176