search

UP Weather Today: आगरा-लखनऊ सहित कई जिलों में लुढ़का दिन का तापमान, आज निकलेगी धूप

Chikheang 1 hour(s) ago views 417
  

आगरा में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते दिन में कई बार हुई बूंदाबांदी



जागरण संवाददाता, आगरा/लखनऊ। UP Weather update: पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते शहर में बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी होने से दिन के तापमान में मंगलवार की अपेक्षा 5.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं राजधानी लखनऊ में भी न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को आसमान साफ रहने और धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया है। तापमान में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते शहर के मौसम में मंगलवार को बदलाव देखने को मिला था। दिन में तेज हवा चलने के साथ रात को बादल घिर आए थे। बुधवार सुबह बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। दिन में सूरज ने बीच-बीच में दर्शन जरूर दिए, लेकिन कुछ ही देर में बादलों की ओट में छिप गया। दिन में कई बार रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। इससे दिन का तापमान गिर गया और बीते दिनों तापमान बढ़ने से परेशान हुए शहरवासियों को राहत मिली।   

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इस वजह से बूंदांबादी और वर्षा हुई है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि आगामी दिनों में देखने को मिलेगी।

0.2 एमएम वर्षा रिकार्ड हुई
मौसम विज्ञान विभाग के ताजमहल केंद्र के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 0.2 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई।

लखनऊ का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति भी बढ़ेगी। दिन रात के तापमान सामान्य से अधिक बने रहेंगे। तापमान में एक से तीन डिग्री तक उतार चढ़ाव बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।  

गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। चमकीली धूप निकलेगी। देवरिया में आंशिक बादल छाए रहेंगे। बस्ती में भी मौसम साफ रहने पूर्वानुमान है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164170