search

Karan Johar से चिट-चैट कर रही थीं Jaya Bachchan, अचानक किस बात पर चढ़ा पारा? वीडियो वायरल

LHC0088 5 hour(s) ago views 915
  

पैप्स को देख फिर चढ़ा जया बच्चन का पारा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ज्यादातर सेलेब्स पैपराजी के साथ अपना पेशंस बनाए रखते हैं लेकिन जया बच्चन (Jaya Bachchan) उनमें से नहीं हैं। वह पैपराजी को पोज देने की बजाय कई बार उन पर अपना गुस्सा निकाल चुकी हैं।

कुछ समय पहले ही जया बच्चन पैप्स को लताड़ लगाई थी और अब एक बार फिर वह गुस्से में नजर आईं। हाल ही में वह एक इवेंट में नजर आईं, जहां बार-बार पैपराजी उन्हें पोज देने के लिए कहते रहे। इस दौरान वहां करण जौहर भी मौजूद थे।
करण के साथ स्पॉट हुईं जया बच्चन

हुआ यूं कि मुंबई में एक इवेंट होस्ट हुआ, जहां जया बच्चन भी पहुंचीं। पहले वह कुछ महिलाओं के साथ चिट-चैट करती दिखीं, इस दौरान बार-बार पैप्स उनसे फोटो खिंचवाने की गुजारिश करते रहे। पहले एक्ट्रेस ने उन्हें घूरते हुए इनकार किया और फिर इग्नोर करने लगीं।
जया बच्चन पैप्स से हुईं नाराज

इसके बाद करण जौहर की एंट्री हुई जिनसे जया बच्चन ने बात की। इस बीच भी एक्ट्रेस ने उंगली से इशारा करते हुए उन्हें मना किया, लेकिन फिर भी वे नहीं माने। करण जौहर ने जाते-जाते पैप्स के साथ मजाक किया, “मेरी वजह से मिला फोटो।“ फिर उन्होंने जया से भी यही बात की और फिर दोनों हंसने लगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

  
        View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


यह भी पढ़ें- \“मुझे अपनी झुर्रियों और...\“, जब Jaya Bachchan ने चेहरे पर बोटॉक्स कराने को लेकर कही थी ये बात
पैप्स को लेकर जया बच्चन का विवादित बयान

बता दें कि कुछ समय पहले ही जया बच्चन ने पैप्स को लताड़ लगाई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में पैप्स को लेकर कहा था, “मैं मीडिया का प्रोडक्ट हूं लेकिन पैपराजी के साथ मेरा रिलेशनशिप जीरो है। यह लोग कौन हैं? क्या उन्हें देश के लोगों को रिप्रेजेंट करने के लिए ट्रेन्ड किया गया है।“

उन्होंने यह भी कहा था, “मगर यह जो बाहर ड्रेन पाइप टाइट गंदे-गंदे पैंट पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर, वे सोचते हैं कि आपकी फोटोज खींच सकते हैं और जो मन आता है कहते हैं। वे किस तरह के कमेंट्स पास करते हैं। यह कैसे लोग हैं? कहां से आते हैं? किस तरह का एजुकेशन है? क्या बैकग्राउंड है?“

यह भी पढ़ें- जब Rajesh Khanna से लड़ बैठी थीं जया बच्चन, अमिताभ की वजह से सेट पर हुआ था झगड़ा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162394