search

बिंदुखत्ता के बाशिंदों को राहत, राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने पर धामी सरकार गंभीर; ये होगा अगला कदम

cy520520 1 hour(s) ago views 547
  

जल्द ही कैबिनेट आएगा प्रस्ताव। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए धामी सरकार गंभीर है और शासन स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रकरण को जल्दी ही कैबिनेट में लाने की तैयारी कर रही है। मुख्य सचिव भी राजस्व और वन अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के लिए निर्देशित कर चुके हैं। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

चौहान ने नेता प्रतिपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर टालमटोल किस स्तर पर हुई, यह सब जानते है। कांग्रेस हमेशा ही घोषणा और झूठे दावे करती रही, लेकिन गंभीरता से इस मुद्दे पर कार्य नही किया। भाजपा महज एक वर्ग ही नही बल्कि पूरे प्रदेश और आमजन की समस्या को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पूर्ववर्ती भाजपा सरकार मे राजस्व मंत्री रहे, लेकिन तब उनके द्वारा इस पर चिंता नही की गई, जबकि भाजपा ने उस समय भी मुद्दे के समाधान की दिशा मे कदम उठाए। वहीं, कांग्रेस बिंदुखत्ता के निवासियों को सब्जबाग दिखाती रही।

चौहान ने कहा कि भाजपा प्रकरण का स्थायी समाधान चाहती है, इसलिए इसे पूरी कानूनी प्रक्रिया से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महज इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा इस पर समाधान की दिशा मे कार्य कर रही है। जल्द ही बिंदुखत्ता के निवासियों को अच्छी खबर मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के बिंदुखत्ता में उमड़ा भारी जन सैलाब, 12 हजार लोगों ने दी धामी सरकार को चेतावनी

यह भी पढ़ें- Rajat Jayanti Uttarakhand: तीन-तीन मुख्यमंत्रियों ने की घोषणा, आखिर कब राजस्व गांव बनेगा बिंदुखत्ता
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159927