search

गाजियाबाद में कैंटर ने उद्यान कर्मी को कुचला, परिजनों का दो घंटे तक जमकर हंगामा; शव उठाने से इनकार

Chikheang 1 hour(s) ago views 674
  

टीलामोड़ थाना क्षेत्र में भनेड़ा पुल पर हादसे के बाद विलाप करते मृतक नरेंद्र के स्वजन। वीडियो ग्रैब



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के साहिबाबाद में टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भनेड़ा पुल पर बुधवार सुबह ड्यूटी जाते समय अज्ञात वाहन से कुचलकर साइकिल सवार उद्यान कर्मी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

उन्होंने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव नहीं उठाने दिया। दो घंटे तक स्वजन हंगामा करते रहे। इस दौरान पुल पर करीब चार घंटे के लिए जाम लगा। एसीपी ने मौके पर पहुंचकर स्वजन और लोगों को समझाकर शांत किया।
हवाई अड्डे पर नौकरी करते थे नरेंद्र

गांव शमशेर मुरादनगर निवासी नरेंद्र (32) हिंडन हवाई अड्डे बतौर माली नौकरी करते थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह भनेड़ा पुल पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पीछे से आ रहे गांव निवासी एक युवक ने उन्हें पहचान कर स्वजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर में स्वजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

उधर, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमॉर्टम को भेजने की तैयारी शुरू की लेकिन गुस्साए लोगों ने चालक का पता न लगने तक शव को न ले जाने की बात कही। पुलिस की काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे।
दो घंटे तक चला विरोध प्रदर्शन

दो घंटे तक पुलिस और लोगों की बीच नोंकझाेक चलती रही और शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया। हंगामा बढ़ने पर एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने शव पोस्टमार्टम को जाने दिया।
चार घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन


हंगामे के कारण पुल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शव पोस्टमार्टम के लिए जाने के बाद स्वजन और गांव के लोग हटे, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। वाहन चालकों का कहना था कि हंगामे के कारण वह करीब चार घंटे जाम में फंसे रहे। करीब साढ़े दस बजे यातायात सुचारू हो सका।

घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। रूट पर लगे अन्य कैमरों की फुटेज चेक कर वाहन चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल स्वजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। - अतुल कुमार सिंह, एसीपी शालीमार गार्डन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164221