search

बरेली में सीएम डैशबोर्ड की गिरी रैंक, पीएम कुसुम योजना की स्वीकृति में देरी बनी वजह

LHC0088 10 hour(s) ago views 1027
  



जागरण संवाददाता, बरेली। पीएम कुसुम योजना में संबंधित एजेंसी की लापरवाही से सीएम डैशबोर्ड में रैंकिंग गिर गई। एजेंसी ने महीने के अंतिम दिन लाभार्थियों की स्वीकृति कर दी, जिस तुरंत उपकरणों का इंस्टालेशन नहीं हो पाया।

यह जानकारी उप निदेशक कृषि ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत आने वाले विकास विभाग एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम अविनाश सिंह को दी। डीएम ने दोनों एजेंसियों को बुलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने डीसीएनआरएलएम को रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि अपने विभाग की अलग से बैठक करें और जहां पर कार्य शतप्रतिशत या 90 प्रतिशत पूरा हो गया हो तो उसका सीडीओ से सत्यापन कराएं।

डीएम ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड से जिले की रैंकिंग तय की जाती है, इसलिए कोई भी अधिकारी बिना कारण बताए बैठक में अनुपस्थित रहेगा तो उसके विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी।

सभी अधिकारियों को माह की अंतिम तिथि तक सीएम डैशर्बोड पर निगरानी रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी तरह से रैंकिंग न गिरे। लापरवाही पर विभागों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि वेट और हाइट की मशीन बांटी जाए। सभी अधिकारी सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में जन सुनवाई जरूर करें। इसके अलावा सड़कों के अनुरक्षण, नई सड़कों का निर्माण, सेतुओं का निर्माण, एमएसएमई, श्रम विभाग, आइटीआइ, समाज कल्याण सहकारिता, सिंचाई, सीएमआइएस पोर्टल आदि की भी समीक्षा की।

बैठक में सीडीओ देवयानी, सीएमओ डा. विश्राम सिंह, सीवीओ डा. मनमोहन पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजया चौधरी, डीसी नरेगा आदि उपस्थित रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162580