search

ओडिशा की सड़कों पर अब महिलाएं दौड़ाएंगी ईवी बस, प्रशिक्षण के बाद 15 दिनों का होगा लोकल ट्रायल

Chikheang 3 hour(s) ago views 741
  

ओडिशा की सड़कों पर अब महिलाएं दौड़ाएंगी ईवी बस



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। महिला चालकों को उन्नत प्रशिक्षण के लिए पुणे भेजा गया था। उन्होंने सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा कर ओडिशा वापसी की है, जो क्रूट (CRUT) के लैंगिक-समावेशी परिवहन रोडमैप में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

यह 14 दिवसीय उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 से 14 फरवरी तक पुणे स्थित “एक्का मोबिलिटी” प्लांट में आयोजित किया गया था। जीआईजेड के तकनीकी सहयोग और प्रायोजन से आयोजित इस कार्यक्रम में ईवी बस संचालन, सुरक्षा प्रोटोकॉल, उन्नत ड्राइविंग अभ्यास तथा आधुनिक सिटी बस प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया।
15 दिनों का स्थानीय ड्राइविंग अभ्यास

आवास एवं शहरी विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊषा पाढ़ी ने कहा कि औपचारिक रूप से नियुक्ति से पहले इन प्रशिक्षित चालकों को ओडिशा में 15 दिनों का स्थानीय ड्राइविंग अभ्यास और रूट पहचान प्रक्रिया से गुजरना होगा।  

सफल फील्ड अभ्यास और मूल्यांकन के बाद ही उन्हें ‘आम बस’ सेवा के संचालन के लिए समर्पित महिला चालक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका के अवसर

पाढ़ी ने आगे कहा कि यह पहल केवल महिलाओं को बस चलाने का प्रशिक्षण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक सेवा में नेतृत्व, सम्मान और समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक ठोस कदम है। ये महिलाएं दूसरों को आगे आने के लिए प्रेरित करेंगी।  

ओडिशा सरकार की यह पहल एक सुरक्षित, समावेशी और भविष्य-उन्मुख शहरी परिवहन प्रणाली के निर्माण के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका के अवसर सृजित करने में सहायक सिद्ध होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164362