search

महराजगंज: प्रेम प्रसंग में मामा-भांजी ने खाया जहर, युवती की मौत, छह पर केस

deltin33 1 hour(s) ago views 108
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



संवाद सूत्र, कोठीभार (महराजगंज)। रिश्ते में दूर के मामा-भांजी के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में दोनों के जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। घटना में 24 वर्षीय युवती की मृत्यु हो गई, जबकि युवक का जिला अस्पताल में उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर छह आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, कोठीभार क्षेत्र का युवक पहले से विवाहित है, और उसके बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि युवक और युवती दूर के मामा-भांजी के रिश्ते में लगते थे। युवती भिटौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है।दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी।

घटना 17 फरवरी को हुई, जब दोनों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन तब तक युवती की मृत्यु हो चुकी थी। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई गई है।

मृतका के स्वजन ने आरोप लगाया है, कि युवक और उसके परिवार के कुछ सदस्य युवती को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस; लोन और जुए की लत से था परेशान

पुलिस ने स्वजन की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपित युवक इंद्रेश, उसके पिता ढोढ़ई, सोनमती, लक्ष्मीना, शीला और सीमा सहित कुल छह लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473486