हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव
संवाद सूत्र, डाडासीबा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिला कांगड़ा के पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है। व्यक्ति को मुख्यमंत्री और उनके स्वजन के विरुद्ध इंटरनेट मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करना भारी पड़ा है।
चौली निवासी सुरेंद्र कुमार ने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर वीडियो प्रसारित किया था, जिसमें मुख्यमंत्री और उनके स्वजन के लिए आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया था।
वीडियो प्रयारित होने के बाद ट्रक चालक गिरफ्तार
वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को मामला दर्ज किया था। इसके बाद, पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक सुरेंद्र कुमार को मंगलवार रात बद्दी के समीप हरियाणा सीमा पर गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अकाउंट से हटाया वीडियो पर कइयों ने किया डाउनलोड
हालांकि, आरोपित ने बाद में अपने अकाउंट से वीडियो को हटा दिया था, लेकिन उससे पहले ही वीडियो सैकड़ो लोगों ने डाउनलोड कर लिया था। इस पर पुलिस प्रसारित वीडियो को लेकर एफआईआर दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आयरन फोलिक एसिड का बैच फेल होने के बाद 94,400 गोलियां जब्त, बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर FIR होगी
यह भी पढ़ें: RDG के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुक्खू पूरी कैबिनेट सहित जाएंगे दिल्ली, 20 फरवरी को होगी अहम बैठक |