search

उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले शातिर का भंडाफोड़, बाहरी लोगों सिडकुल में दिलावाता था नौकरी

cy520520 2 hour(s) ago views 325
  

एसटीएफ ने जनसेवा केंद्र संचालक को दबोचा मोबाइल एप से बदलता था आधार का बारकोड. Concept Photo



जागरण संवाददाता, रुद्रपुर । एसटीएफ कुमाऊं यूनिट और ट्रांजिट कैंप पुलिस ने संयुक्त कार्यवाई के दौरान मछली मार्केट रोड पर संचालित गंगवार जनसेवा केंद्र में छापामारी कर फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में कूटरचित आधार कार्ड, पैन कार्ड, हाईस्कूल की फर्जी अंकतालिकाएं और इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किये हैं। आरोपित की पहचान चेतन कुमार पुत्र राजपाल, निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में शिमला बहादुर की गड्डा कालोनी में रह रहा था।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सिडकुल में नौकरी पाने के इच्छुक बाहरी राज्यों के लोगों को अवैध रूप से उत्तराखंड के पते पर फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस सूचना पर उपनिरीक्षक विपिन जोशी और उनकी टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दुकान पर दबिश दी।

मौके पर मौजूद चेतन कुमार के पास से दो ऐसे आधार कार्ड बरामद हुए, जिनमें अंकित बारकोड को स्कैन करने पर असली नाम चेतन कुमार का ही सामने आया। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह \“पिक्सेल लैब\“ एप से किसी भी आधार या पैन कार्ड में कस्टमर का फोटो, नाम और पता एडिट कर देता था।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर: होटल में ले जाकर कोचिंग टीचर ने किया छात्रा से दुष्कर्म, बोला- \“किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा\“

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में साइबर ठगी: व्हाटसएप पर आया लिंक, क्लिक करते ही खाते से निकले 98 हजार
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160032