search

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं नाम पर लिया लोन, पलवल में माइक्रो फाइनेंस सुपरवाइजर ने किया 4.77 लाख का गबन

cy520520 1 hour(s) ago views 268
  

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के नाम पर लिया लोन। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, पलवल। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराने वाली एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड सुपरवाइजर गुलाब सिंह ने फर्जीवाड़ा कर 4.77 लाख रुपये का गबन कर लिया। कैंप थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार संकुल कैपिटल सर्विसेज कंपनी ने कैंप थाना प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि कंपनी का जून 2022 में बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ पलवल जिले में स्वयं सहायता समूह के संवर्धन और वित्तपोषण के लिए समझौता हुआ था। कंपनी अधिकृत एजेंट के रूप में महिलाओं के समूह बनाकर ऋण स्वीकृत और वितरित करती है।

शिकायत में आरोप है कि फुलवाडी गांव का रहने वाला गुलाब सिंह 4 अक्टूबर 2024 से फील्ड सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। गुलाब सिंह ने 30 अक्टूबर 2025 से 16 जनवरी 2026 के बीच अलावलपुर और बलई गांवों की नौ स्वयं सहायता समूह महिलाओं के नाम पर लगभग 4.77 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत कराए। आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेज और बैंक खातों का इस्तेमाल कर राशि को अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर करा लिया।

आंतरिक आडिट के दौरान पता चला कि इन ऋणों को बिना वैध अनुमति के आनलाइन सिस्टम में फोरक्लोज दिखा दिया गया। आईटी विभाग की जांच में सामने आया कि कार्यालय समय के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के लॉगिन और पासवर्ड का दुरुपयोग कर रिकार्ड बदले गए। छोटी वसूली को बड़ी राशि दर्शाकर ऋणों को समय से पहले चुकता दिखाया गया।

कंपनी का दावा है कि आरोपित ने लिखित बयान में अनियमितताओं को स्वीकार किया है। साथ ही अंदेशा जताया है कि यह फर्जीवाड़ा और भी बड़ा हो सकता है । पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजबीर को सौंप दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- पलवल में बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड़, कुख्यात अपराधी खालिद पुलिस पर फायरिंग कर फरार; 2 पुलिसकर्मी घायल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160032