search

उत्तराखंड में एमएलए प्रतिनिधि से महिला कांस्टेबल ने की अभद्रता, विधायक के सामने मांगनी पड़ी माफी

Chikheang 1 hour(s) ago views 564
  

विधायक के समक्ष महिला कांस्टेबल के माफी मांगने पर हुआ पटाक्षेप। प्रतीकात्मक



जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप कोतवाली गए विधायक शिव अरोरा के प्रतिनिधि से महिला कांस्टेबल ने अभद्रता कर दी। इस दौरान उनके बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इससे भड़के भाजपाइयों ने कोतवाली में हंगामा काटा। इसका पता चलते ही विधायक कोतवाली पहुंचे और जानकारी ली, साथ ही महिला कांस्टेबल के माफी मांगने पर मामले का पटाक्षेप हो गया।
हुई तीखी बहस

गुरुवार दोपहर विधायक शिव अरोरा के प्रतिनिधि सोनू वर्मा किसी काम से कोतवाली ट्रांजिट कैंप पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने विधायक के कोतवाली पहुंचने की जानकारी दी। जिस पर वहां मौजूद एक महिला कांस्टेबल ने विधायक प्रतिनिधि से अभद्र व्यवहार कर दिया।

जब विधायक प्रतिनिधि ने इसका विरोध किया तो उनके बीच बहस हो गई। इससे कोतवाली में अच्छा खासा हंगामा हो गया। कुछ देर बाद विधायक शिव अरोरा भी कोतवाली पहुंच गए और जानकारी ली। जिसके बाद विधायक ने महिला कांस्टेबल के दुर्व्यवहार की एसएसआइ महेश कांडपाल से नाराजगी जताई।

इस पर महिला कांस्टेबल का कहना था कि गलतफहमी के कारण भाषा शैली गलत हो गई। जिसको लेकर उन्होंने माफी भी मांगी। जिसके बाद मामला शांत हुआ। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि कोतवाली और थाने-चौकी जाने वाले लोगों के साथ पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का सभ्य और सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में शिलापट पर \“खटपट\“, बोर्ड पोता गया झटपट; भाजपा में अंदरूनी कलह की चर्चा

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में बुलडोजरों से हुआ सीएम धामी का स्वागत, देखते रह गए लोग
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164413