search

पत्नी के प्रेमी संग बैठकर पहले शराब पी... फिर रस्सी से गला घोंटकर मार डाला, मकान के चबूतरे पर पड़ा मिला शव

Chikheang 1 hour(s) ago views 186
  

(प्रतीकात्मक फोटो)



संवाद सूत्र, जागरण, दाहा (बागपत)। बामनौली गांव में प्रेम प्रसंग के चलते महिला के पति ने प्रेमी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रेमी की हत्या कर शव घर के बाहर चबूतरे पर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

बामनौली निवासी लोकेंद्र कश्यप 36 वर्ष पुत्र बाबूराम का शव पड़ोसी हरिदर्शन के मकान के बाहर चबूतरे पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के गले पर रस्सी का निशान दिखाई दे रहा है। उसके बड़े भाई जोगेंद्र ने दोघट थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह पांच उसे गांव के ही रोशन ने सूचना दी कि उसका भाई लोकेंद्र का शव हरिदर्शन के चबूतरे पर मृत पड़ा है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया कि उसके भाई लोकेंद्र के साथ बुधवार शाम गांव के ही हरिदर्शन ने शराब पी इसके बाद उसकी हत्या कर दी।

हरिदर्शन के साथ एक अन्य युवक के होने का भी शक जताया। बताया कि मृतक लोकेंद्र की पत्नी की काफी समय पहले मृत्यु हो गई थी, उसका कोई बच्चा नहीं था। लोकेंद्र पड़ोसी हरिदर्शन की पत्नी से बात करता था जिसका हरिदर्शन विरोध करता था इसी बात को लेकर हरिदर्शन उसके भाई लोकेंद्र से रंजिश रखता था। बुधवार शाम दोनों ने मिलकर शराब पी इसके बाद लोकेंद्र की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। जिस स्थान पर बैठकर शराब पी रहे थे वहीं शव पड़ा छोड़ हरिदर्शन अपने घर जाकर सो गया।

थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि नामजद आरोपित हरिदर्शन को गिरफ्तार कर लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का ही सामने आया है। आरोपित की पत्नी से मृतक लोकेंद्र बात करता रहता था जिसका आरोपित विरोध करता था लेकिन लोकेंद्र फिर भी उसकी पत्नी से मिलना जुलना बंद नहीं कर रहा था इसी बात से नाराज हरिदर्शन ने शराब के बहाने अपने पास बुलाया ओर छह पव्वे देशी शराब के एक साथ पीए फिर उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164413