तस्वीर-फाइल।
जागरण संवाददाता, आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की फतेहाबाद, बाह और फतेहपुर सीकरी विधानसभा में 112 सड़कों का कायाकल्प होगा।
186.56 करोड़ रुपये की लागत से 137 किमी लंबाई में सड़कों का निर्माण व सुधार किया जाएगा। इसमें सीसी सड़कों का निर्माण, नवीनीकरण, मरम्मत व सुंदरीकरण शामिल हैं।
इससे ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।
सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि इन मार्गों के सुधार से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि व्यापार, कृषि कार्यों और दैनिक आवागमन में भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। |