search

सेब आयात शुल्क पर पड़ोसी राज्यों का साथ लेने के प्रयास में हिमाचल, CM सुक्खू की उमर अब्दुल्ला से होगी मंत्रणा

Chikheang 8 hour(s) ago views 184
  

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव  



जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार सेब आयात शुल्क मामले पर जम्मू-कश्मीर को साथ लेकर केंद्र सरकार के पास पक्ष रखेगी। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू वीरवार दोपहर श्रीनगर के लिए रवाना हुए। सुक्खू जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से सेब आयात शुल्क में कटौती पर चर्चा करेंगे।

सीएम सुक्खू उमर अब्दुल्ला से आग्रह करेंगे कि वह भी इस मामले में उनका साथ दें। केंद्र सरकार ने यूरोपीय देशों व न्यूजीलैंड से आने वाले सेब पर शुल्क घटा दिया है। इससे हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का सेब कारोबार प्रभावित होगा। हिमाचल के बागवान आयात शुल्क कम करने का विरोध कर रहे हैं।

बताया जा रहा है सीएम सुक्खू पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से भी इस मामले को लेकर चर्चा कर सकते हैं व एक साथ केंद्र सरकार से बात रखने की रणनीति बनाएंगे, ताकि पहाड़ी राज्यों के सेब कारोबार पर विपरीत असर न पड़े। हिमाचल प्रदेश में पांच हजार रुपये की सेब आर्थिकी है।  
श्रीनगर से दिल्ली जाएंगे सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू वीरवार को श्रीनगर से दिल्ली जाएंगे। 20 फरवरी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक होगी। बैठक हिमाचल प्रदेश में राजस्व घाटा अनुदान बंद किए जाने से पैदा स्थिति पर केंद्रित रहेगी।  
राहुल गांधी संसद में उठाएंगे मुद्दा

ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी संसद के सत्र में हिमाचल प्रदेश से हो रहे भेदभाव को प्रमुखता से उठाएंगे। 16वें वित्तायोग ने राजस्व घाटा अनुदान को बंद किया है। इससे हिमाचल प्रदेश को हर वर्ष लगभग 10 हजार करोड़ का नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें: RDG के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुक्खू पूरी कैबिनेट सहित जाएंगे दिल्ली, 20 फरवरी को होगी अहम बैठक

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश की ‘सियासत’ की परीक्षा लेगा राज्यसभा चुनाव, बहुमत के बावजूद कांग्रेस में क्यों है चिंता?




Himachal Pradesh CM Sukhu Visit Jammu Kashmir Apple Import Duty Issue
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164593