search

बच्चों के लंच बॉक्स के लिए स्पेशल, मिनटों में तैयार करें टेस्टी चिकन चीज़ सैंडविच

cy520520 1 hour(s) ago views 400
  

कैसे बनाएं चिकन चीज़ सैंडविच? (Picture Courtesy: AI Generated Image)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह की भागदौड़ में सबसे बड़ी चुनौती होती है बच्चों के लंच बॉक्स के लिए कुछ ऐसा बनाना, जो झटपट तैयार हो जाए और जिसे बच्चे पूरा खत्म करके आएं। अक्सर बच्चे साधारण पराठा या सब्जी देखकर मुंह बनाने लगते हैं।  

ऐसे में चिकन चीज सैंडविच एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह स्वाद में तो लाजवाब होता ही है, साथ ही, घर पर बना होने के कारण सेहत के लिए भी अच्छा है। आइए जानते हैं बच्चों के मनपसंद चिकन चीज़ सैंडविच बनाने की बेहद आसान रेसिपी।
सामग्री

  • ब्रेड- 4-6 स्लाइस (व्हाइट, ब्राउन या मल्टीग्रेन)
  • चिकन- 1 कप उबला और मैश किया हुआ
  • चीज़- 2-3 स्लाइस या कद्दूकस किया हुआ मोजेरेला चीज़
  • सब्जियां- बारीक कटी शिमला मिर्च और गाजर  
  • मेयोनेज़- 2 बड़े चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • मक्खन- ब्रेड सेंकने के लिए
  • नमक- स्वादानुसार
  (Picture Courtesy: Freepik)
बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में उबला हुआ और श्रेड किया हुआ चिकन लें। इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, गाजर, काली मिर्च पाउडर, नमक और मेयोनेज मिलाएं। मेयोनेज डालने से सैंडविच अंदर से जूसी और क्रीमी बनेगा, जो बच्चों को बहुत पसंद आता है। अगर आप मेयोनेज नहीं डालना चाहते, तो ताजी मलाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ब्रेड की स्लाइस लें। अगर आपके बच्चे किनारे पसंद नहीं करते, तो आप उन्हें चाकू की मदद से हटा सकते हैं। ब्रेड की एक तरफ हल्का सा मक्खन लगाएं।
  • अब ब्रेड की एक स्लाइस पर तैयार किया हुआ चिकन मिक्सचर अच्छी तरह फैलाएं। इसके ऊपर चीज़ की एक स्लाइस रखें या कद्दूकस किया हुआ चीज़ भरपूर मात्रा में डालें। अब दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर कर दें।
  • एक नॉन-स्टिक तवा या सैंडविच मेकर गरम करें। थोड़ा सा मक्खन लगाएं और सैंडविच को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेंकें। चीज़ के पिघलने और ब्रेड के कुरकुरा होने तक इसे दोनों तरफ से पलट-पलट कर सेकें।

लंच बॉक्स के लिए कुछ खास टिप्स

  • सैंडविच को काटें- सैंडविच को तिकोना या छोटे चौकोर टुकड़ों में काटें। छोटे टुकड़े बच्चों के लिए पकड़ने और खाने में आसान होते हैं।
  • सब्जियों को छिपाएं- अगर बच्चा सब्जियां खाने में नखरे करता है, तो आप सब्जियों को बहुत बारीक कद्दूकस करके चिकन में मिला दें, ताकि उसे पता भी न चले।
  • ताजगी बनी रहे- लंच बॉक्स में रखने से पहले सैंडविच को हल्का ठंडा होने दें, फिर एल्युमिनियम फॉयल या नैपकिन में लपेटें। इससे सैंडविच बहुत ज्यादा नरम नहीं होगा।

यह भी पढ़ें-  बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी और हेल्दी चिकन वेजी रैप, स्वाद और पोषण का परफेक्ट कॉम्बो   
यह भी पढ़ें- मेहमानों के लिए घर पर बनानी है चिकन बिरयानी, तो इस आसान रेसिपी को करें फॉलो
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160086