search

लखनऊ में ब‍िजली कटने पर मह‍िला ने कर्मचार‍ियों से की मारपीट, गल‍ियां देते हुए हाथ से छीना मोबाइल; वीड‍ियो वायरल

cy520520 1 hour(s) ago views 149
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। विकास नगर बिजली उपकेंद्र पर महिला उपभोक्ता ने विकास नगर बिजली उपकेंद्र पहुंचकर बिजली कर्मियों से मारपीट व अभद्रता की। बिजली कर्मियों ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो हाथ से मोबाइल छीन लिया और गली गलौज करते हुए जमकर पीटा भी। साथ में आए अज्ञात युवक ने भी महिला उपभोक्ता साथ दिया और बिजली कर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। मौके पर मौजूद बिजली कर्मियों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। यह सारी घटना वीडियो में कैद होने के बाद वायरल हो गई।

वहीं, अधिशासी अभियंता पकंज कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला उपभोक्ता के परिसर में बिजली नहीं आ रही थी। पहले फोन आया तो बिजली कर्मी ने बताया कि बड़े बकाएदारों के कनेक्शन कट रहे हैं, ऐसे में अपना बिजली का खाता संख्या बता दें, जिससे वह लिस्ट में चेक कर सके।

यह बात महिला उपभाेक्ता निधि शर्मा (नाम तहरीर के मुताबिक) को अच्छी नहीं लगी और बिजली उपकेंद्र पहुंचकर मारपीट व गली गलौंज कर दी। इस पूरे मामले को लेकर विकास नगर थाने में तहरीर दी गई है। वहीं विकास नगर थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह के मुताबिक तहरीर आयी है और मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

अवर अभियंता सूरज कुमार वर्मा ने विकास नगर थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बुधवार दोपहर दो बजे के आसपास विकास नगर सेक्टर 14 निवासी निधि शर्मा ने से फोन करके बिजली जाने का कारण भी पहले पूछा था। फिर अज्ञात व्यक्ति के साथ बिजली उपकेंद्र पहुंच गई और धमकाने लगी।

बिजली उपकेंद्र मौजूद बिजली कर्मी अनूप कुमार, रजनीश यादव, आकाश कनौजिया और हरीश यादव के साथ गाली गलौज व मारपीट की गई। कर्मचारी अपने को महिला उपभोक्ता से बचाते रहे। देर शाम तक उपखंड अधिकारी पवन सिंह द्वितीय, अवर अभियंता सहित कई अधिकारी भी विकास नगर थाने में मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता के मुताबिक उपभोक्ता की पूरी बात सुनने के लिए बिजली कर्मी चौबीसों घंटे उपलब्ध है, लेकिन मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ के Engineering College चौराहे पर अब मिलेगा जाम से छुटकारा, अप्रैल से शुरु होगा फ्लाईओवर का निर्माण
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160122