search

शिमला में दुकान पर बदसलूकी के बाद युवक ने जहर निगला, परिवार के सदस्य बोले- आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया

Chikheang 3 hour(s) ago views 154
  

शिमला में युवक ने आत्महतया कर ली। प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक युवक ने जहर निगलकर जान दे दी। युवक के स्वजन ने कुछ परिचित लोगों पर युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इस बारे में शिमला पुलिस ने सदर थाना शिमला के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

परिवार का आरोप है कि कुछ लोगों की धमकी और मारपीट से युवक इतना मानसिक दबाव में आ गया था कि उसने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना सदर में यह मामला राजू पुत्र निवासी कृष्णा नगर, शिमला की शिकायत पर दर्ज किया गया है।  
दुकान पर पहुंचकर धमकाया था युवक

शिकायतकर्ता के अनुसार 7 फरवरी को दिन के समय कुछ परिचित लोग उस दुकान पर पहुंचे, जहां उसका भतीजा काम करता था। आरोप है कि वहां इन लोगों ने उसके भतीजे से झगड़ा किया, उसे धक्का दिया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद युवक बुरी तरह से डर गया और मानसिक तनाव में रहने लगा।
मानसिक दबाव के कारण कर ली आत्महत्या

स्वजन के अनुसार बढ़ते मानसिक दबाव के कारण युवक ने 17 फरवरी को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है। इस संबंध में पुलिस थाना सदर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: मंडी शिवरात्रि महोत्सव के मंच पर हास्य कलाकार ने सुना दिए अश्लील चुटकुले, महिलाओं ने जताई कड़ी आपत्ति

यह भी पढ़ें: ऊना में अंब-मुबारिकपुर सड़क पर पार्सल वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दरवाजे तोड़कर बाहर निकाले युवक; एक की मौत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164527