search

संगरूर में निहंग बाणे में आए 6 लोगों ने सिख बुजुर्ग को पीटा, ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

deltin33 3 hour(s) ago views 469
  

संगरूर में निहंग बाणे में आए 6 लोगों ने सिख बुजुर्ग को पीटा (प्रतिकात्मक तस्वीर)



संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर)। संगरूर के गांव भट्टीवाल कलां में निहंग बाणे में आए छह लोगों ने नाई का काम करने वाले सिख बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ भी बदसलूकी की।

इस घटना के बाद मुख्य सेवादार ने गुरुद्वारा साहिब से अनाउसमेंट की और पूरा गांव इक्टठा हो गया। इस दौरान बाणा पहने पांच लोग फरार हो गए, जबकि एक को गांव निवासियों ने पकड़कर खूब पिटाई की। घटना की पूरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गांव का बुजुर्ग जसपाल सिंह गुरसिख है और वह कई वर्ष से गांव में नाई की दुकान चलाकर अपना परिवार पाल रहा है। जसपाल सिंह गरीब है और किडनियों का मरीज है। वह नाई की दुकान चलाकर कई वर्ष से अपना परिवार पाल रहा है। अगर निहंग सिहों को सिख व्यक्ति द्वारा बाल काटना गलत लग रहा था तो वह उसे समझाते और माफी मंगवाते। किसी को इस प्रकार पीटना गलत है।

गांव के शेरी बाबा ने कहा कि निहंग का बाणा पहनकर बदमाश आए थे। उन्होंने कहा कि वह सीधे जसपाल सिंह की दुकान पर आए और पीटने लगे। उन्हें किसी बात का एतराज था तो उसे समझाते। गांव के लोगों ने एकत्रित होकर फिर उसकी बदमाशी बाहर निकाल दी और उनकी जमकर पिटाई की।

गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार दीप सिंह ने कहा कि जब वह जसपाल को पीट रहे थे तो उन्होंने विरोध किया। उनसे कहा कि इसकी दुकान बंद करवाकर इसकी रोटी का प्रबंध करो। इस पर निहंग बाणे में आए लोगों ने उन्हें ही धमकियां देनी शुरु कर दी और कहा कि जो कर सकते हो कर लो।

इस पर दीप सिंह ने कहा कि वह गुरुद्वारा साहिब में आए और अनाउसमेंट करके पूरा गांव बुला लिया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उन्हें जसपाल सिंह के बाल काटने से दिक्कत थी तो उनको पंचायत के पास आकर बात करनी चाहिए थी। पंचायत में बात रखते और उसके बाद जसपाल सिंह से बात करते। वो गरीब है और उसकी रोजी रोटी का वही साधन है, लेकिन उन्होंने जो बदमाशी की है वह सहन नहीं की जाएगी।

गांव निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर आकर देखा तब तक पांच लोग भाग गए थे। एक ही व्यक्ति को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473669