search

भिलाई: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत; पति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

deltin33 1 hour(s) ago views 50
  

पुरानी भिलाई में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी (सांकेतिक फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे रोड पर सिरसा गेट प्रीमियम शराब दुकान के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार मां बेटी की मौत हो गई।

मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो साल की बच्ची की मौत इलाज के दौरान लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की पता साजी के लिए घटना स्थल सहित आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है।
पुरानी भिलाई में वाहन ने बाइक को टक्कर मारी

घटना दोपहर करीब दो बजे के आसपास हुई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पद्मनाभपुर दुर्ग निवासी राकेश दुबे अपनी बाइक क्रमांक सीजी 07 सीएन 5190 से रायपुर से पद्मनाभपुर स्थित घर पर लौट रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी अनीता दुबे(32) और दो साल की बेटी सोनम दुबे भी थी।

दोपहर करीब दो बजे के आसपास सिरसा गेट के निकट राकेश दुबे की बाइक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इससे बाइक में पीछे बैठी उनकी पत्नी अनीता दुबे और बेटी सोना दुबे सड़क पर गिर गई।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

अनीता ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर अवस्था में घायल सोनम दुबे को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिलाई लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं राकेश दुबे को मामूली चोट लगना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी अम्बर सिंग ने बताया कि घटना स्थल व आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन चालक की पतासाजी की जा सके।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473633