search

बिहार में बैठकर कृष्णा के किरदार में ठग ने ज्वेलर्स से कराई एक करोड़ की ठगी... सिलीगुड़ी का कृष्णा तिवारी भी शामिल

deltin33 2 hour(s) ago views 1016
  

रघुनंदन ज्वेलर्स पर ठगी के बाद जमा व्यापारी। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, मेरठ। आबूलेन के आबू प्लाजा में रघुनंदन ज्वेलर्स पर एक करोड़ की एंट्री के नाम पर एक करोड़ के आभूषण ठगी कराने वाले कृष्णा की लोकेशन बिहार की मिली है। घटना के बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया है। पुलिस ने बिहार के दोनों युवकों को दवा कारोबारी के साथ हिरासत में ले लिया है।

माना जा रहा है कि बिहार के कृष्णा से उनका कनेक्शन है, जबकि सिलीगुड़ी के कृष्णा तिवारी अभी भी मोबाइल पर बातचीत कर रहा है। उसका कहना है कि ब्लैकमनी को व्हाइट में कराने के लिए ही रघुनंदन ज्वेलर्स पर रकम भेजी गईं थी। उसने एक करोड़ के आभूषण बिना बिल और पैन कार्ड लिए कैसे बेच दिए। रघुनंदन ज्वेलर्स पर सिलीगुड़ी में केस किया जाएगा।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की साकेत कालोनी निवासी तन्मय अग्रवाल का आबू प्लाजा में रघुनंदन ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे तन्मय के मोबाइल पर दिल्ली के करोल बाग स्थित कृष्णा ज्वेलर्स के मालिक कृष्णा बताकर काल आई। कृष्णा ने तन्मय को कहा कि वह एक करोड़ की नगदी भेज रहे हैं, उसके बदले में एक करोड़ के आभूषण खरीदने हैं।

दोपहर 1:20 बजे कृष्णा का साथी रघुनंदन ज्वेलर्स पर पहुंचा और खुद को दिल्ली से आना बताया। तन्मय ने कर्मचारी गौरव निवासी मानसरोवर ने उसे 99 लाख 85 हजार के आभूषण दे दिए। उधर, रुड़की रोड स्थित भगवान डिपो के स्वामी प्रवीण शर्मा निवासी शांति निकेतन सोसायटी रुड़की रोड और दवा कारोबारी पुष्पेंद्र चौधरी निवासी दबथुवा के पास सिलीगुड़ी निवासी कृष्णा तिवारी की काल आई। कृष्णा ने बताया कि एक करोड़ कच्ची रकम को पक्के में बदल सकते हैं। वह एक करोड़ की नगदी को पक्के में बदलने के लिए तैयार हो गए।

उन्हें बताया गया कि रघुनंदन ज्वेलर्स के मालिक तन्मय से रकम का आदान-प्रदान कर सकते हैं। शाम करीब चार बजे प्रवीण और पुष्पेंद्र अपने साथी राजवीर और पंकज निवासी अंबे एन्कलेव दिल्ली के साथ दो बैग में एक करोड़ की रकम लेकर रघुनंदन ज्वेलर्स पर पहुंचे। इन लोगों ने तन्मय को बताया कि कृष्णा ने रकम लेकर भेजा है। नगदी लेकर उनके बताए खाते में रकम ट्रांसफर की जानी है।

तन्मय उक्त रकम को शोरूम के अंदर पुष्पेंद्र और प्रवीण के सामने मशीन से गिनती कर रहे थे, जबकि उसी समय दिल्ली के कृष्णा का साथी आभूषण लेकर निकल गया। एक करोड़ की ठगी के बाद प्रवीण शर्मा की तरफ से रघुनंदन ज्वेलर्स के स्वामी तन्मय अग्रवाल के खिलाफ मामले की तहरीर दी, जबकि तन्मय अग्रवाल ने कृष्णा को नामजद करते हुए मामले की तहरीर दी। अभी तक पुलिस किसी भी पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज नहीं कर पाई।

सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि जिस कृष्णा ने तन्मय अग्रवाल को काल की थी। उसकी लोकेशन बिहार की आ रही है। अभी तक जांच में सामने आ रहा है कि पुष्पेंद्र से जुड़े राजबीर और पंकज के खिलाफ भी ठगी के साक्ष्य मिल रहे है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस कई लाइनों पर काम कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473669