search

AI इम्पेक्ट समिट-2026: वीआईपी मूवमेंट से दिल्ली थमी, रूट डायवर्जन से नई दिल्ली-दक्षिणी इलाकों में ट्रैफिक चरमराया

Chikheang 1 hour(s) ago views 398
  

बृहस्पतिवार को बार-बार वीआईपी मूवमेंट के कारण रूट डायवर्जन व रूट लगाने के कारण नई जिला समेत दक्षिण व दक्षिण-पूर्वी जिले में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमराई रही। जागरण



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे एआई इम्पेक्ट समिट-2026 के चौथे दिन भी बृहस्पतिवार को बार-बार वीआईपी मूवमेंट के कारण रूट डायवर्जन व रूट लगाने के कारण नई जिला समेत दक्षिण व दक्षिण-पूर्वी जिले में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमराई रही। सुबह से ही नई दिल्ली समेत आस-पास के जिलों में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जिससे देर शाम तक जाम लगा रहा।

कई जगहों पर जाम की स्थिति यह रही कि वाहन चालकों को आधे घंटे की दूरी तय करने में दो घंटे से भी अधिक का वक्त लगा। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को नई दिल्ली जिले में वीआइपी मूवमेंट कम देखने को मिला। इसके बावजूद नई दिल्ली जिला के तकरीबन सभी मार्गों पर दिनभर जाम ही लगा रहा।

  

जाम न लगे और वाहन चालकों को काेई असुविधा न हो इसके मद़्देनजर नई दिल्ली जिला के तकरीबन सभी मार्गों पर भारी संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। फिर भी ट्रैफिक के अधिक दबाव होने के कारण पुलिसकर्मियों के लिए यातायात व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालन कर पाना मुश्किल हो गया।

  

पुलिस अधिकारी का कहना है कि एआई समिट के कारण बड़ी संख्या में विभिन्न देशों से आए राष्टाध्यक्ष, उन देशों के मंत्री व अन्य डेलीगेट्स को नई दिल्ली जिले के होटलों में ही ठहराया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे नई दिल्ली जिले में जगह-जगह बैरीकेडिंग की गई है।

  

बैरीकेडिंग कर वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बार-बार वीआइपी मूवमेंट की सूचना मिलने पर मजबूरी में तुरंत कुछ मार्गों को बंद कर रूट लगाना पड़ता है।

  

इसी वजह से कुछ समय के लिए बार-बार जाम लगता रहा। एआई समिट में आने वाले विदेशी मेहमान नई दिल्ली, दक्षिण व दक्षिण-पूर्वी आदि जिले का भर दौरा कर रहे हैं जिससे सुरक्षा के कारण उन जगहों पर भी कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोक कर वीआइपी को निकाला जाता है। ट्रैफिक के करीब चार हजार जवानों को एआई समिट में ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए लगाया गया है।

  

एआई समिट से पहले ट्रैफिक पुलिस से एडवाइजरी जारी कर लोगों से समिट खत्म होने तक नई दिल्ली जिला व खासकर भारत मंडपम के आस-पास के मार्गों का उपयोग न करने की अपील की थी लेकिन लोग एडवाइजरी पर अमल करने को तैयार नहीं हो रहे हैं।

  

बृहस्पतिवार को भी एनएच-24, एनएच नौ, आउटर रिंग रोड, सराय काले खां, अक्षरधाम, इंडिया गेट सर्कल, पंडारा रोड, अकबर रोड, शाहजहां रोड, मथुरा रोड, आईटीओ, धौला कुआं, विकास मार्ग, आइएनए, निजामुद्दीन, सरोजनी नगर आदि जगहों पर जाम लगा रहा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें- एआई समिट से पहले मैक्रों का खास अंदाज, पीएम मोदी के साथ साझा की \“आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस\“ वाली फोटो
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164611