जम्मू-कश्मीर के सांबा में संदिग्ध फेरीवाला गिरफ्तार (फाइल फोटो)
संवाद सहयोगी, सांबा। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक फेरीवाले को गिरफ्तार किया गया है, जिसके मोबाइल से पाकिस्तानी नंबर मिले हैं।
जानकारी के अनुसार, सांबा के सीमावर्ती गांव चिल्ल्यारी में सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। उसके मोबाइल से पाकिस्तान के नंबर मिले है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय के साथ लगते गांव चिल्ल्यारी में सीमा सुरक्षाबल के जवानों को एक फेरी लगाने वाले व्यक्ति पर कुछ शक हुआ, जिसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। इस दौरान उसके मोबाइल की जांच करने के बाद फोन से पाकिस्तान के नंबर मिले।
इसके बाद सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने उसे पकड़कर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के पास है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। |