search

बुलंदशहर में ऑटो चालक की हत्या का खुलासा, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

cy520520 Yesterday 23:27 views 1050
  

बुलंदशहर के पुलिस लाइन स्थित सभागार में नीरज हत्याकांड का राजफास करते एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह



जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के रानीवाला चौराहा के पास हुई दुर्घटना में आटो चालक की मौत का पुलिस ने सनसनीखेज राजफाश किया है। आटो चालक दुर्घटना में नहीं मरा बल्कि उसकी पत्नी के प्रेमी ने अपने एक साथ के साथ मिलकर गमछे से गला दबाकर उसको मौत के घाट उतारा।

पुलिस ने ऑटो चालक की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद कर लिया है। तीसरे आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि 17 फरवरी की रात लगभग साढ़े बारह बजे शिकारपुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रानीवाला चौराहे के पास एक ऑटो की नीचे एक व्यक्ति मृत अवस्था में दबा हुआ मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान डिबाई थाना क्षेत्र के गांव गोसमी हीरापुर निवासी ऑटो चालक नीरज पुत्र शीशराम के रुप में हुई।

नीरज के स्वजन भी इसको दुर्घटना मान रहे थे। शव का पोस्टमार्मटम कराया। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण गला दबाना पाया गया। नीरज के चाचा देवेन्द्र भारद्वाज की तहरीर पर थाना शिकारपुर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान ऑटो चालक की पत्नी पूजा और अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खखुड़ा निवासी गौरव उर्फ रोहित पुत्र वचन सिंह का नाम सामने आया।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में गौरव उर्फ रोहित ने बताया कि उसकी नीरज की पत्नी पूजा से दोस्ती है। एक दिन नीरज ने उन्हें एक साथ देख लिया था। इसके बाद उसने व पूजा ने नीरज की हत्या करने योजना बनाई।

नीरज ऑटो चलाता था तथा अपनी पत्नी पूजा के साथ कस्बा शिकारपुर में ही रहता था। एसपी देहात ने बताया कि योजनानुसार गौरव ने अपने एक अन्य साथी ओमवीर के साथ मिलकर नीरज को एक टयूबवैल पर ले जाकर उसके साथ शराब पी, उसके बाद नीरज को रानी वाला चौराहे पर ले जाकर उसकी गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या को दुर्घटना का रुप देने के लिए अपने साथी ओमवीर के साथ मिलकर नीरज की गर्दन पर आटो पलटकर रख दिया। इसके बाद गौरव और ओमवीर फरार हो गए। गौरव और पूजा को गिरफ्तार चालान कर दिया है। ओमवीर की तलाश की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160421