search

बंगाल से ट्रेन और ट्रक में छुपाकर लाते थे गांजा, नोएडा से ई-रिक्शा सवार तीन ड्रग पैडलर दबोचे

LHC0088 1 hour(s) ago views 782
  24_07_2025-arrested__23992723



जागरण संवाददाता, नोएडा। बंगाल से ट्रेन और ट्रक से गांजा लाकर खपाने वाले तीन तस्कर को सेक्टर 113 थाना पुलिस ने बुधवार को सेक्टर 72 से गिरफ्तार किया। मूलरूप से बंगाल के रहने वाले आरोपितों के पास से करीब पांच लाख रुपये कीमत का 30 किलो अवैध गांजा और ई-रिक्शा बरामद हुआ। आरोपित सर्फाबाद गांव में रहकर मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। गोपनीय इनपुट पर पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस आरोपितों के साथियों की तलाश में जुटी है।

नोएडा सेक्टर 113 थाना पुलिस ने ई-रिक्शा सवार तीन संदिग्ध को सेक्टर 72 से दबोचा। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपिताें की पहचान बंगाल कूच बिहार के नंदीना गांव के राहुल हक, गांव किसामत कारला के आलम हुसैन व बिलाल हुसैन के रूप में हुई। तीनों वर्तमान में नोएडा के सर्फाबाद गांव में झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं।

पूछताछ में पता चला है कि तीनों ने मिलकर सस्ती दर पर बंगाल से गांजा लाकर नोएडा में खपाने की योजना बनाई थी। तीनों बंगाल से 20 हजार रुपये किलो के हिसाब से गांजा खरीदते थे। उसको ट्रक या ट्रेन में सामानों के बीच छिपाकर नोएडा लाते। यहां पर औद्योगिक फैक्ट्री, झुग्गी-झोपड़ी और सोसायटी के आसपास महंगे दर पर गांजे को खपाते थे।

इससे में करीब तीन गुना तक लाभ होता था। मुनाफे की रकम को तीनों आपस में बांट लेते। इससे तीनों अपने खर्चे व शौक पूरे करते। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि वह करीब छह माह से गांजे खपा रहे थे। हालांकि इनका कोई अपराधिक इतिहास नहीं मिला है।  
मादक पदार्थ तस्करों पर नजर

नोएडा पुलिस मादक पदार्थ तस्करों पर पैनी नजर बनाए हुए है। मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क तोड़ने में जुटी है। ट्रेन, ट्रक आदि में रखकर नोएडा लाकर गांजा खपाने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। आरोपितों को जेल भेजने के अलावा गैंग्स्टर एक्ट की भी कार्रवाई कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, सुरेश रैना-क्रिस गेल जड़ेंगे चौके-छक्के; 11 से 22 मार्च तक होंगे मुकाबले

यह भी पढ़ें- नोएडा में 12-18 माह के बच्चों में ऑटिज्म की आसानी से होगी पहचान, यूपी का पहला स्क्रीनिंग क्लिनिक शुरू

यह भी पढ़ें- नोएडा में NPCL वसूलेगी बिजली के खंभों पर लगे केबलों का शुल्क, अवैध कनेक्शन पर होगी कार्रवाई
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162711