search

जेल में बंद बेटे से मिलकर लौटे अधेड़ ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मचा कोहराम

LHC0088 1 hour(s) ago views 844
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, कौशांबी। कड़ाधाम क्षेत्र के अलावलपुर टिकरी गांव में गुरुवार की सुबह दैनिक क्रिया के लिए कहकर निकले अधेड़ का शव बाग में आम के पेड़ से फंदे में लटका मिला। दिवंगत दुष्कर्म मामले में जेल में बंद बेटे से बुधवार को मुलाकात कर घर लौटे थे।

घटना से स्वजन में कोहराम है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अलावलपुर टिकरी निवासी 55 वर्षीय जयपाल पुत्र चैतू खेतीबाड़ी कर स्वजन का भरण-पोषण करते थे। दिवंगत के बड़े बेटे राजकुमार ने बताया कि छोटे भाई अजय के खिलाफ करीब नौ महीने पहले दुष्कर्म का मुकदमा कायम हुआ था।

पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पिता जयपाल बेटे की जमानत कराने के लिए काफी परेशान थे। बुधवार को वह अजय से मिलाई करने जेल गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद काफी गुमसुम थे। गुरुवार की भोर पिता दैनिक क्रिया के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटे तो खोजबीन की जाने लगी।

इस दौरान गांव के बाहर स्थित आम की बाग में पेड़ से फंदे से लटके एक व्यक्ति के शव मिलने की खबर मिली। वह स्वजन के साथ पहुंचा तो नजारा देख चीख निकल गई। शव जयपाल का था। घटना से दिवंगत की पत्नी गीता, बेटी मनीषा, अनीता दहाड़ मारकर रो पड़ी। घटना की जानकारी होते ही बड़ी तादात में ग्रामीण भी आ गए।

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। दिवंगत का बेटा जेल में बंद है। माना जा रहा है कि आत्मग्लानि में जयपाल ने आत्मघाती कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें- कौशांबी में मां और दो बेटियों ने चूहे मारने वाली दवा खा ली, हालत गंभीर; घरेलू कलह से आजिज आकर उठाया आत्मघाती कदम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162711