search

बिहार में NH-333A पर कार सवार ने तीन ई-रिक्शों को रौंदा, 18 घायल; गिट्टी बनी हादसे की वजह

deltin33 1 hour(s) ago views 387
  

लीड:::::::::एनएच पर जाइलो ने तीन ई-रिक्शा को रौंदा, डेढ़ दर्जन यात्री घायल, अस्पताल में अफरातफरी

यातायात थानाध्यक्ष को फटकार, राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण आम



जासं, शेखपुरा : गुरुवार की देर शाम शेखपुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 333 ए पर हुए सड़क हादसे में डेढ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की स्थिति गंभीर बताई गई है, जिसमें दो को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। यह हादसा एनएच के शेखपुरा-सिकंदरा खंड पर शेखपुरा नगर क्षेत्र के एकसारीबीघा के पास हुआ, जिसमें सिकंदरा की तरफ से आ रहे जाइलो कार ने सामने से आ रहे तीन ई-रिक्शों को टक्कर मार दी। एक ई-रिक्श पर सवार यात्री नवादा जिले के खैरा जलालपुर गांव से शेखपुरा के माने गांव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वहीं दूसरे ई-रिक्शों पर सवार लोग शेखपुरा से बाजार करके अपने गांव लौट रहे थे। वहीं जायलो गाड़ी सवार का कुछ पता नहीं चला।

घायलों में अधिकांश लोग मनियंडा तथा माने गांव के बुजुर्ग तथा किशोर शामिल। सूचना पाकर अस्पताल अधीक्षक डा अशोक कुमार स्वयं अस्पताल आकर घायलों का इलाज किया। जिलाधिकारी शेखर आनंद, एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एसडीएम प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ डा राकेश कुमार, विधायक रणधीर कुमार सोनी, पूर्व विधायक विजय सम्राट भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में जिलाधिकारी ने कहा की प्रशासन सभी घायलों को चिकित्सीय सुविद्या उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाने का प्रयास कर रहा है। हादसे के कारणों की जांच करके दोषी के विरुद्ध उचित कार्रवाई भी की जाएगी।

-

सड़क पर गिरे गिट्टी से हुआ हादसा

अस्पताल में कई प्रत्यक्षदर्शियों ने जिलाधिकारी को बताया एकसारी बीघा के पास सड़क में बड़ी मात्रा में और बहुत बड़े क्षेत्र में गिट्टी गिरे रहने के कारण यह हादसा हुआ। बताया चकन्द्रा पहाड़ से ट्रकों और हाइवा से ओवरलोड गिट्टी की ढुलाई होती है और वही गिट्टी सुबह से ही सड़क पर पसरा हुआ है। देर शाम में अंधेरा रहने के कारण शेखपुरा से जा रहे तीनों ई-रिक्शा तथा सामने से आ रही जाइलो कार में सीधी टक्कर हो गई।

---

यातायात थानाध्यक्ष को फटकार

गुरुवार की देर शाम हुए इस भीषण सड़क हादसे पर एसपी ने यातायात थाना के थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाई। अस्पताल परिसर में ही एसपी ने सार्वजनिक रूप से इस हादसे को लेकर यातायात थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए सड़कों पर गश्ती तेज करने और सड़कों पर गिरे गिट्टी,बालू सहित दूसरे सामाग्री हटवाने को कहा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473926