CBSE 12th Board Exam 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से आज यानी 20 फरवरी को कक्षा 12वीं फिजिक्स पेपर का आयोजन किया जाएगा। कक्षा 12वीं का फिजिक्स पेपर एक शिफ्ट में सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित कराया जाएगा। बता दें, सीबीएसई की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो गई है। इस साल सीबीएसई की परीक्षा में कुल 43 लाख छात्र शामिल होंगे, जिसमें कक्षा दसवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 25 लाख और कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या लगभग 18.5 लाख है। |