search

बिहार तक शराब पहुंचाने को सिंडिकेट ने बदला ट्रेंड, ट्रेनों में नाबालिगों से तस्करी

deltin33 3 hour(s) ago views 1057
  

शराब के साथ पकड़े गए नाबालिग और धनबाद आरपीएफ की टीम।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। लगातार पकड़े जाने के बाद बिहार तक शराब पहुंचाने वाले सिंडिकेट ने अब अवैध कारोबार का ट्रेंड बदल दिया है। नाबालिगों को पैसे का लालच देकर ट्रेनों से चोरी-छिपे बिहार तक शराब की खेप पहुंचाई जाने लगी है।

शराब तस्स्करी के नए ट्रेंड का खुलासा धनबाद स्टेशन पर हुई आरपीएफ की कार्रवाई से हुई। प्लेटफार्म दो-तीन पर पिट्ठू बैग में अंग्रेजी शराब के साथ दो नाबालिग पकड़े गये, जिनमें एक की उम्र 15 वर्ष व दूसरे की 16 वर्ष है। दोनों बिहार के नालंदा के रहने वाले हैं।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफार्म पर काफी वजनदार पिट्ठू बैग के साथ दो नाबालिग को देख आन ड्यूटी आरपीएफ को शंका हुई। उनके बैग की जांच में 14 बोतल अंग्रेजी शराब मिले, जिसकी कीमत 11480 रुपये है।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि पैसे की लालच में चोरी-छिपे शराब ले जाकर बिहार में देते हैं। अभियान में एएसआइ नंदू प्रसाद, अनिल कुमार व प्रविंद कुमार शामिल थे।
19 दिनों में 344 बोतल शराब जब्त, सात गिरफ्तार

फरवरी माह के 19 दिनों में केवल सात दिनों धनबाद स्टेशन पर 344 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किये गये। दो नाबालिग समेत सात तस्करों की गिरफ्तारी हुई।
- चार फरवरी - दक्षिणी छोर के स्टेशन पर 60 बोतल शराब जब्त, एक गिरफ्तार
- नौ फरवरी - प्लेटफार्म दो से 12 बोतल शराब जब्त, एक गिरफ्तार
- 10 फरवरी - हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस से 138 बोतल शराब जब्त
- 11 फरवरी - धनबाद स्टेशन से 21 बोतल शराब जब्त
- 16 फरवरी - धनबाद स्टेशन के मेनगेट से 40 बोतल शराब जब्त
- 16 फरवरी -गंगा-दामोदर व तेतुलमारी स्टेशन से 59 बोतल शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474013