search

Cuttack Explosion: पटाखों के धमाके से उजड़ा परिवार, दो महिलाएं और एक मासूम की दर्दनाक मौत

cy520520 1 hour(s) ago views 542
Cuttack Explosion: ओडिशा के कटक से गुरुवार शाम को एक दिल दहला वाली घटना सामने आई है। जगतपुर पुलिस थाना क्षेत्र के महाजनपुर में एक घर में हुए भीषण विस्फोट के कारण दो महिलाओं और एक चार वर्षीय बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गंभीर रूप से झुलसने की वजह से मौत हो गई।



पुलिस के अनुसार, विस्फोट शाम करीब 6.15 बजे हुआ, जब सुधांशुबाला नायक (34) और उनकी सास प्रभाती नायक (60) कथित तौर पर घर के पटाखों का सामान संभाल रही थीं। विस्फोट के समय सुधांशुबाला की नाबालिग बेटी भी उसी कमरे में मौजूद थी।



अचानक हुए विस्फोट से भीषण आग लग गई, जिसके चलते एस्बेस्टस की छत गिर गई और तीनों अंदर फंस गए और बुरी तरह झुलस भी गए।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/6-year-old-girl-dies-in-delhi-road-accident-grandmother-says-she-kept-asking-for-help-no-one-stopped-article-2373620.html]Janakpuri: जनकपुरी में सड़क हादसे में 6 साल की बच्ची की मौत, दादी ने कहा- \“मदद मांगती रही, कोई नहीं रुका\“
अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 1:24 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/shashi-tharoor-praises-ai-summit-as-huge-success-amid-congress-criticism-article-2373525.html]Shashi Tharoor: आयोजन \“बेहद सफल\“ रहा, कांग्रेस की आलोचना के बीच शशि थरूर ने की AI समिट की सराहना
अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 12:06 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/french-president-emmanuel-macron-shared-a-video-after-the-ai-%e2%80%8b%e2%80%8bsummit-writing-thank-you-india-article-2373444.html]Emmanuel Macron: फ्रांस के राष्ट्रपति ने AI समिट के बाद शेयर किया वीडियो, लिखा- ‘Thank You, India!’
अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 11:22 AM

खबरों के मुताबिक, गोविंदा नायक ने अपने घर में कुछ पटाखे रखे हुए थे। अचानक पटाखे फट गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जोरदार धमाके के बाद दो कमरे पूरी तरह जलकर खाक हो गए और गोविंदा के परिवार की तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।



पड़ोसियों ने दी दमकल कर्मियों को सूचना



धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि घायलों को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया और बाद में एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।



अधिकारियों ने धमाके के सटीक कारण का पता लगाने और यह सत्यापित करने के लिए जांच शुरू कर दी है कि क्या घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए या रखे जा रहे थे।



यह भी पढ़ें: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर इमिग्रेशन ऑफिसर के साथ ठगी, जालसाजों ने ₹79 लाख का लगाया चूना
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160586