LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 139
कैप्शन: युवक की पीट-पीटकर हत्या (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, हिसार। मधुबन पार्क के सामने रैन बसरे में रहने वाले जींद जिला के बलकार की लात मारकर हत्या करने के आरोपित उत्तराखंड निवासी कृष्ण को सिविल लाइन पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया।
जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानकारी उजागर हुई कि लात मारने से बलकार की दस पसलियां टूट गई। पसलियां टूटने के बाद दिल और फेफड़े को चीर गई जिस कारण उसकी मौत हुई। हालांकि पुलिस की ओर से विसरा जांच के लिए सैंपल लैब में भेजा जाएगा। भाई बलजीत की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था।
मोबाइल को लेकर झगड़ा पुलिस जांच में सामने आया था कि जींद जिला के गांव सुरबरा निवासी बलकार करीब 15 सालों से यहीं पर रहता था। वह मजदूरी का काम करता था और रात को मधुबन पार्क के सामने नगर निगम के अस्थाई रैन बसेरे में रहता था। वारदात से करीब पांच दिन पहले उसका मोबाइल गुम हो गया था।
लात मारकर की थी हत्या
मधुबन पार्क के सामने नगर निगम के अस्थायी रैन बसेरे में रहने वाले 45 साल के बलकार की उसके साथी ने मोबाइल को लेकर हुए झगड़े में सीने में लात मारकर उसकी हत्या कर दी।
मृतक जींद के सुरबरा गांव का रहने वाला था।
वारदात को अंजाम देने का आरोपित मौके से भाग गया। प्रत्यशदर्शी संदीप ने बताया कि उसने वारदात के बाद पार्क के सुरक्षाकर्मी को मदद के लिए बुलाया था, लेकिन बार-बार प्रयास करने के बाद भी कोई नहीं आया। ऐसे में रातभर शव रैन बसेरे के अंदर ही पड़ा रहा। |
|