search

देवरिया-कुशीनगर के लिए भरौटा खनुआ पुल निर्माण शुरू, सुगम होगा यातायात

cy520520 2 hour(s) ago views 967
  

206.97 लाख की लागत से हो रहा पहुंच मार्ग पुल का निर्माण।  



संवाद सूत्र, तरकुलवा, (देवरिया)। देवरिया कुशीनगर के को जोड़ने में भरौटा खनुआ मार्ग का पुल सुगम साबित होगा। इसके निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

विकास खंड तरकुलवा की ग्राम पंचायत भरौटा स्थित खनुआ नाला पर पुल का निर्माण न होने से लोगों को बहुत कठिनाई होती थी। जनहित को देखते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भरौटा से खनुआ नाले पर लघु सेतु के पहुंच मार्ग व सुरक्षात्मक कार्य के निर्माण हेतु शासन को प्रस्ताव दिया था। जिसके क्रम में 206.97 लाख अवमुक्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

कृषि मंत्री के शिलान्यास के उपरांत तेजी से कार्य प्रगति पर है।इसके निर्माण होने से क्षेत्र के नरायनपुर, महुआ पाटन, चिउटहा, सिसवा,मुंडेरा बाबू, गढ़रामपुर सहित कई गांव सहित कुशीनगर जनपद के भी लोगों को आने जाने में सुगमता प्रदान होगी। जिससे क्षेत्रीय संपर्क, व्यापार, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास को प्रगति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- देवरिया में लगेगा बायोगैस प्लांट, स्थापना के लिए खोजी जा रही जमीन





भरौटा खनुआ पहुंच मार्ग पर पुल का निर्माण गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। समय अवधि के भीतर ही पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। जिससे वर्षा के दिनों में लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
-

-राम लखन प्रसाद, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग, देवरिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160646