search

UPPSC PCS Interview 2024 : यदि आप DM-SDM हों और किसी क्षेत्र में बवाल हो जाए तो क्या कदम उठाएंगे? अभ्यर्थी से पूछे प्रश्न

cy520520 1 hour(s) ago views 645
  

UPPSC PCS Interview 2024 लोक सेवा आयोग में पीसीएस का साक्षात्कार देने जाते अभ्यर्थी।-जागरण



राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPPSC PCS Interview 2024 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित पीसीएस-2024 साक्षात्कार में अभ्यर्थियों की बौद्धिक क्षमता, प्रशासनिक समझ, नैतिक मूल्यों और समसामयिक विषयों पर पकड़ की गहन परख की जा रही है। साक्षात्कार प्रक्रिया के चौथे दिन गुरुवार को लगभग 15 मिनट के औसत साक्षात्कार समय में बोर्ड ने विषयगत ज्ञान के साथ-साथ व्यक्तित्व और निर्णय क्षमता को भी परखा।

UPPSC PCS Interview 2024 बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा कि प्रवासन (माइग्रेशन) क्यों होता है और क्या नौकरी के अलावा अन्य कारण भी हैं? इसके अलावा भारत द्वारा एआइ समिट की मेजबानी के महत्व पर प्रश्न के साथ पूछा गया कि क्या भारत एआइ क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है?

UPPSC PCS Interview 2024 स्नातक में प्राचीन इतिहास विषय की अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने वाले एक अभ्यर्थी से इतिहास, दर्शन, प्रशासन, संविधान और समकालीन तकनीकी विकास जैसे विविध विषयों पर प्रश्न पूछे गए। पूछा गया कि यदि आप किसी प्राचीन ऐतिहासिक स्थल की खुदाई में शामिल हों तो किन वैज्ञानिक और प्रशासनिक कदमों का पालन करेंगे? प्राचीन स्थलों की खोज की विधि और महावीर स्वामी के दर्शन में ‘ज्ञान’ की अवधारणा क्या है? गौतम बुद्ध के विचार एवं दर्शन सूत्र की व्याख्या मांगी गई तो चार्वाक दर्शन की प्रसिद्धि का कारण पूछा गया।

UPPSC PCS Interview 2024 दीवार पर टंगी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र दिखाकर उनकी वर्तमान प्रासंगिकता, व्यक्तित्व और योगदान पर प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा मार्टिन लूथर, किंग जूनियर एवं नेल्सन मंडेला का सामाजिक प्रभाव, भूदान आंदोलन की सफलता पर सवाल किया गया। संविधान से संबंधित प्रश्नों में प्रस्तावना सुनाने, समाजवादी शब्द कब जोड़ा गया, राज्य निर्वाचन आयोग एवं भारत निर्वाचन आयोग में अंतर तथा स्थानीय स्वशासन में ‘प्रधान पति’ जैसी समस्याओं पर विचार मांगे गए।
प्रशासनिक दृष्टिकोण और नैतिक दुविधाओं पर हुए प्रश्न

साक्षात्कार में कई केस स्टडी आधारित प्रश्न पूछे गए। यदि आप डीएम/एसडीएम हों और किसी क्षेत्र में बवाल हो जाए तो क्या कदम उठाएंगे? यदि कोई राजनेता गलत कार्य करने का दबाव डाले तो आपका निर्णय क्या होगा? यदि किसी अभिभावक ने पढ़ाया-लिखाया हो और चयन के बाद अनुचित लाभ मांगे तो आप क्या करेंगे? इसके अतिरिक्त एक प्रशासक की तीन प्रमुख योग्यताएं, प्रशासन में व्यक्तित्व का महत्व क्या है?।
इसके अलावा पूछे गए अन्य प्रश्न

- उत्तर प्रदेश में स्थित एग्रो इकोनाजी सेंटर्स जैसे प्रश्न पूछे गए।

- स्थानीय सुशासन में प्रधानपति के दखल को कैसे देखते हैं
- नगर पालिका कौन-कौन से कर लेती है?
- चुनावों में धनबल की समस्या और सुधार के उपाय।
- पाक्सो एक्ट क्या है? क्या यह बालक और बालिका दोनों पर लागू होता है?
- समान नागरिक संहिता (यूजीसी) पर आपके विचार।
- सात्विक भोजन और सामान्य भोजन का अंतर
- दो फैशन माडल का नाम बताएं।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 : बीएलओ ड्यूटी के कारण बदलने पड़ रहे 82 केंद्रों के स्टैटिक मजिस्ट्रेट, शिक्षकों की मांगी सूची

यह भी पढ़ें- कछुआ तस्करी गैंग सक्रिय, बिहार-बंगाल के रास्ते श्रीलंका व मलेशिया तक भेजे जा रहे; कोड वर्ड में आदान-प्रदान
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160634