सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
जागरण संवाददाता, आगरा। शराब के शौकीनों के नजरिए से अच्छी बात है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में देसी, अंग्रेजी शराब या बीयर के रेट में बढ़ोतरी नहीं होगी। यह व्यवस्था नई आबकारी नीति में की गई है। देसी शराब की गुणवत्ता को बेहतर किया जा रहा है।
पहली बार 100 मिलीलीटर (एमएल) में देसी शराब ट्रेटा पैक में मिलेगा। देसी में अंग्रेजी शराब जैसा फ्लेवर होगा। इसकी कीमत 55 रुपये होगी। अभी तक 200 एमएल का पैक 75 से 90 रुपये में मिल रहा था।
प्रदेश सरकार के इस कदम से जहरीली शराब पीकर होने वाली मौतों पर रोक लग सकती है। यही नहीं, आबकारी नीति में पहली बार शराब की शुद्धता की गारंटी भी दी जाएगी। नीति से आगरा को दो हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।
आगरा में हर दिन तीन से चार करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होती है। होली, दीपावली या फिर नए साल के मौके पर एक दिन में आठ से नौ करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होती है।
पिछले तीन से चार साल के आंकड़ों को उठाया जाए तो हर साल शराब की कीमतों में पांच से 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई आबकारी नीति में पहली बार शराब की बिक्री नहीं होगी।
ब्लैक लेबल, ग्लेनफिडिच, ग्लेनलेविट, ब्लू लेबल, सिवास रीगल, टकीला सहित अन्य ब्रांड में कमी आएगी। यह कमी 20 रुपये से अधिक की होगी। अगर देसी शराब की बात की जाए तो अधिकांश शराब शीरे से बनती है।
नई नीति के तहत देसी शराब में अंग्रेजी शराब जैसा फ्लेवर होगा। नई नीति के तहत प्रत्येक शराब की दुकान में दो सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य होंगे। अगर कैमरे लगे हुए और चलते हुए नहीं मिलते हैं तो अनुज्ञापी पर कार्रवाई भी हो सकती है।
लाइसेंस फीस में भी कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके उलट कई श्रेणी में फीस में कमी होने जा रही है।
1100 रुपये में लीजिए होम बार का लाइसेंस
अगर आप घर में पार्टी करने जा रहे हैं। आपके दोस्त आ रहे हैं। किसी तरीके की कार्रवाई से बचना चाहता है तो 1100 रुपये जमा कर होमबार का लाइसेंस ले सकते हैं। लाइसेंस लेने पर आबकारी विभाग का कोई भी अधिकारी निरीक्षण करने नहीं आएगा।
लाइसेंस के नवीनीकरण के आवेदन शुरू
बुधवार से शराब की दुकानों के लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आबकारी विभाग के ई-लाटरी पोर्टल पर पांच मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। 20 मार्च को नवीनीकरण की स्थिति का पता चलेगा।
नई आबकारी नीति का पालन किया जाएगा। बुधवार से शराब की दुकानों के लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया चालू हो गई है। जल्द ही इसे लेकर बैठक भी होगी।
अरविंद मल्लप्पा बंगारी, डीएम |
|