search

हरियाणा: एक्सीडेंट हुआ, मां कोमा में पहुंची... एक साल का मासूम कर रहा देखभाल; रुला देगी यह कहानी

Chikheang 3 hour(s) ago views 545
  

कैप्शन: जैमिनी एआई फोटो



जागरण संवाददाता, अग्रोहा। पांच दिनों से एक अज्ञात महिला जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है, लेकिन उससे भी ज्यादा दर्दनाक मंजर यह है कि जहां उसका महज एक साल का मासूम बच्चा अपनी बेसुध मां के पास बैठकर उसके जागने का इंतजार कर रहा है।

मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी विभाग के चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को नरवाना के पास महिला का एक्सीडेंट हुआ था। घायल हालत में पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई थी।
120 घंटों से बिस्तर पर पी

उसके बाद से उसका यहीं पर उपचार चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि पिछले 120 घंटों से यह महिला अस्पताल के बिस्तर पर पड़ी है, लेकिन अब तक कोई भी उसका अपना या रिश्तेदार उसकी सुध लेने नहीं पहुंचा।

अस्पताल का स्टाफ और वहां मौजूद अन्य लोग बच्चे की देखभाल कर रहे हैं। बच्चा बार-बार अपनी मां को छूता है, शायद इस उम्मीद में कि वह उसे गले लगा लेगी। मां की हालत स्थिर बनी हुई है, लेकिन बिना पहचान के उनके परिजनों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165069