search

दिल्ली में पेंशन के लिए महिलाओं की नई सूची जारी, अब जोड़े गए 19 हजार से ज्यादा नाम; पढ़ें पूरी डिटेल

cy520520 3 hour(s) ago views 351
  

दिल्ली सरकार ने पुन: सत्यापन के बाद 19000 से ज्यादा महिलाओं की पेंशन बहाल की। (AI Generated Image)



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने पुनः सत्यापन के बाद एक योजना के तहत 19,000 से अधिक संकटग्रस्त महिलाओं को वित्तीय सहायता बहाल कर दी है। दिसंबर 2023 में किए गए सत्यापन के बाद संकटग्रस्त महिलाओं के लिए दिल्ली पेंशन योजना के तहत 63,000 से अधिक लाभार्थियों की वित्तीय सहायता रोक दी गई थी।

यह सर्वेक्षण आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा योजना के 3.81 लाख लाभार्थियों के बीच किया गया था। घर-घर जाकर किए गए सर्वेक्षण में व्यापक अनियमितताएं सामने आने के बाद 63,844 महिलाओं के लिए 2,500 रुपये का मासिक लाभ अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।
3.96 से ज्यादा लाभार्थी

इनमें से 11,239 मामलों को बाद में पुनर्सत्यापन प्रक्रिया के बाद दोहरी पेंशन, रोजगार, आवश्यकता न होने या मृत्यु जैसे कारणों से अपात्र घोषित किया गया।

शेष 52,605 पात्र मामलों में से 19,000 से अधिक लाभार्थियों को पिछले महीने जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालयों द्वारा वित्तीय सहायता बहाल कर दी गई है। वर्तमान में योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या 3.96 लाख से अधिक है।

  

यह भी पढ़ें- योगी सरकार का ₹9.12 लाख करोड़ का बजट आज होगा पारित, सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने के साथ ही CM कर सकते हैं बड़े ऐलान
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160715