AI समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार को भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया इस पर DCP देवेश कुमार महला ने बयान जारी किया है।
DCP देवेश कुमार महला ने कहा, \“यह करीब 12:30 बजे की घटना है। इन लोगों ने QR कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन किया और फिर ये लोग अंदर आए।
इन्होंने स्वेटर और जैकेट पहनी हुई थी और बाद में इन्होंने हॉल नंबर 5 के लॉबी एरिया में स्वेटर और जैकेट उतारी और फिर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
हमने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है और अन्य लोगों की पहचान की जा रही है... ये सभी इंडियन यूथ कांग्रेस के लोग थे। इनमें बिहार से 35 वर्षीय कृ्ष्णा हैं, जो कि इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं।
बिहार से 33 वर्षीय कुंदन यादव जो कि प्रदेश सचिव हैं। उत्तर प्रदेश से अजय कुमार जो कि प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और महबूब नगर, तेलंगाना से नरसिम्हा यादव जो कि राष्ट्रीय समन्वयक हैं... इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।\“
यह समाचार प्रारम्भिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/ रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें। |